Taal 2 Script Is Almost Complete, Subhash Ghai Confirms Himself: बॉलीवुड की आईकॉनिक मूवी 'ताल' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं चोड़ी थी। ऐश्वर्या राय और अक्षय खन्ना की जोड़ी फिल्म 'ताल' से बड़े पर्दे पर छा गई थी। वहीं 27 सालों बाद एक बार फिर से 'ताल' मूवी को लेकर लोगों में क्रेज दिखाई दे रहा है। फिल्म निर्माता सुभाष घई ने कुछ दिनों पहले 'ताल' से जुड़ी पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने सवाल किया था कि क्या 'ताल 2' (Taal 2) को बनाना चाहिए, ये सवाल उनके दिमाग में है? इस पोस्ट के बाद से ही लोगों में 'ताल 2' के लिए उत्सुकता बढ़ गई। वहीं हाल ही में सुभाष घई (Subhash Ghai) ने हिंदुस्तान टाइम्स संग बातचीत में बताया कि 'ताल 2' की स्क्रिप्ट लगभग पूरी हो चुकी है। यह भी पढ़ें: Throwback Thursday: शराब के नशे में सलमान खान ने जड़ा सुभाष घई को थप्पड़, पापा सलीम खान ने 2 मिनट में यूं कराई थी सुलह
'ताल 2' को लेकर सुभाष घई का बड़ा खुलासा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
'ताल 2' की स्क्रिप्ट हुई पूरी
सुभाष घई (Subhash Ghai) ने 'ताल 2' (Taal 2) के सिलसिले में इंटरव्यू में कहा, "जो पोस्ट मैंने शेयर की थी, उसमें एक सवाल था और दर्शकों को उसका जवाब देना होगा। मैं ये सवाल करीब 15 सालों से झेल रहा हूं कि तुम 'ताल' दोबारा कब बनाने वाले हो। उस 'ताल' की जो ऊर्जा है, कितनी शक्तिशाली है कि आज के जेन-जी भी मुझे बोल रहे हैं कि 'ताल' बनाइये। लेकिन 'ताल' का सब्जेक्ट जितना आसान लगता है, ये असल में उतना ही ज्यादा कठिन है। उसका पूरा स्क्रिप्ट हम लगभग तैयार कर चुके हैं और अभी हम सोच रहे हैं कि ये सही समय है, शायद हमें ये बनानी चाहिए। इसे बनाने के लिए, शुद्धता बेहद जरूरी है।" यह भी पढ़ें: संजय दत्त-माधुरी दीक्षित की हिट जोड़ी फिर आएगी साथ!! सुभाष घई बना रहे हैं खलनायक पार्ट 2
फोटो क्रेडिट- यू-ट्यूब
अनीत पड्डा और आहान पांडे की कास्टिंग पर सुभाष घई ने तोड़ी चुप्पी
सुभाष घई (Subhash Ghai) ने 'ताल 2' (Taal 2) में अनीत पड्डा और आहान पांडे की कास्टिंग पर भी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा, "सैय्यारा' मुझे अच्छी लगी थी बहुत। इसकी बेस्ट चीज ये थी कि इसमें चेहरे नए थे, तो मुझे उनमें भरोसा था और उनकी मासूमियत व ऊर्जा पर भी। आहान पांडे और अनीत पड्डा अब स्टार बन चुके हैं। पर 'ताल 2' में किरदार नए लगने चाहिए। ये किरदारों की जरूरत होती है।"
