Sushmita Sen on Fawad Khan Comeback: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmit a Sen) अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने बयानों को लेकर सुर्खयों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों एक अपकमिंग फिल्म ‘अबीर गुलाल (Abir Gulaal)’ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। अभी हाल ही में फिल्म ‘अबीर गुलाल’ का धांसू टीजर रिलीज हुआ है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। जिसके बाद से फिल्म को लेकर विवाद भी हो रहा है, जिसकी वजह है स्टारकास्ट। इस फिल्म में पाकिस्तान के जाने-माने स्टार फवाद खान (Fawad Khan) भी नजर आने वाले हैं। एक्टर फिल्म ‘अबीर गुलाल’ से बॉलीवुड में वापसी की तैयारी कर रहे हैं, जिसको लेकर काफी चर्चा है। अब सुष्मिता सेन ने फवाद खान (Fawad Khan) के बॉलीवुड कमबैक और पाकिस्तानी फिल्मों में काम करने को लेकर खुलकर बात की, जो बॉलीवुड में काफी चर्चा का विषय बन गया है।
फवाद खान को लेकर कही ये बात
सुष्मिता सेन इन दिनों अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं, जो एक्ट्रेस ने अभी हाल ही में एक इवेंट में इंस्टेंट बॉलीवुड के साथ बातचीत में दिया है। एक्ट्रेस से पूछा गया कि फवाद ‘अबीर गुलाल’ के साथ बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं, तो उनका क्या कहना है, उन्होंने कहा, 'हुनर और क्रिएटिविटी की कोई सरहद नहीं होती। ये आजादी का मैदान है, और इसे ऐसा ही रहना चाहिए।' इसके बाद एक्ट्रेस से पाकिस्तानी फिल्म में काम करने को लेकर पूछा गया, तो उनका जवाब था, "मैं हमेशा अच्छी कहानी का हिस्सा बनूंगी, चाहे वो कहीं से भी आए।" सुष्मिता सेन का ये बयान काफी सुर्खियों में बना हुआ है।
‘अबीर गुलाल’ में नजर आएंगे ये सितारे
फिल्म ‘अबीर गुलाल’ में वाणी कपूर (Vaani Kapoor) और फवाद अहम रोल में नजर आऐंगे। फवाद खान की ‘अबीर गुलाल’ 9 मई 2025 को रिलीज होगी। फवाद खान को लेकर दिए गए सुष्मिता सेन के बयान पर आपकी क्या राय है, कमेंट में हमें जरूर बताएं।
