सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में फिर से होगी सुनवाई, पिता के.के सिंह के मन में जागी न्याय की उम्मीद

Sushant Singh Rajput Suicide Case: एएनआई से बात करते हुए सुशांत के पिता केके सिंह ने मौजूदा महाराष्ट्र सरकार के तहत न्याय की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा, मुझे भरोसा है कि अदालत का फैसला हमारे पक्ष में होगा और उम्मीद है कि यह जल्द ही आएगा।

Sushant Singh Rajput Suicide Case: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ( Sushant Singh Rajput) की मौत को पूरे 5 साल होने वाले हैं लेकिन एक्टर की मौत आज भी एक रहस्य बनी हुई है। अभी तक सुशांत सिंह की मौत पर कोई साफ रिपोर्ट सामने नहीं आई है,लेकिन अब ऐसा लगता है कि सुशांत सिंह को न्याय मिलने वाला है। क्योंकि सुशांत के पिता के. के सिंह ने एक बार फिर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इस मामले पर एक बार फिर 19 फरवरी को सुनवाई होने वाली है। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला

Sushant Singh Rajput Suicide Case

एएनआई से बात करते हुए सुशांत के पिता केके सिंह ( K.K Singh) ने मौजूदा महाराष्ट्र सरकार के तहत न्याय की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा, मुझे भरोसा है कि अदालत का फैसला हमारे पक्ष में होगा और उम्मीद है कि यह जल्द ही आएगा। हमें सीबीआई से न्याय की उम्मीद थी, लेकिन उसने समय पर अपना काम पूरा नहीं किया। अब जब मामला अदालत में है, तो हमें न्याय मिलने की पूरी उम्मीद है। हमें विश्वास है कि नई सरकार सही कदम उठाएगी। सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए उन्होंने कहा पांच साल से हम दर्द में हैं। वह मेरा इकलौता बेटा था। कल्पना कीजिए कि एक पिता को कैसा दर्द होगा। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें अभी भी यकीन है कि सुशांत ने आत्महत्या नहीं की।

End of Feed