Sunny Deol Post: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की मौत से सभी लोग दुखी है। अबतक लोग उनकी मौत से उबर नहीं पाए हैं। बता दें कि धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस मूवी में अगस्त्य नंदा और सिमर भाटिया लीड रोल में दिखाई देंगे। आज धर्मेंद्र की फिल्म इक्कीस का आखिरी ट्रेलर रिलीज हुआ। फिल्म के ट्रेलर को लोगों ने काफी पसंद किया है। इस बीच सनी देओल का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में सनी देओल ने फिल्म इक्कीस को लेकर ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
pic credit- sunny deol instagram
सनी देओल ने शेयर किया ऐसा पोस्ट
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस का ट्रेलर शेयर किया है, जो कि हर तरफ वायरल हो रहा है। इस ट्रेलर को शेयर करते हुए सनी देओल ने लिखा, 'लव यू पापा। भारत के सबसे युवा परम वीर चक्र विजेता की सच्ची कहानी देखिए, वो हीरो जो सिर्फ 21 साल का था और अमर हो गया सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल। इक्कीस सिनेमाघरों में 1 जनवरी 2026 से।"फाइनल ट्रेलर में युद्ध के मैदान के जोरदार सीन दिखाए गए हैं। ट्रेलर की सबसे बड़ी खासियत धर्मेंद्र का वह सीन है, जहां वे परिवार की तस्वीर को देखते हुए कहते हैं कि वे हमेशा 21 के रहेंगे।' सनी देओल के इस पोस्ट पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।\
कब रिलीज होगी फिल्म
बताते चलें कि धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस पहले 25 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली थी। हालांकि मेकर्स ने अब रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है। अब ये फिल्म 1 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। लोगों का ये मानना है धुरंधर की आंधी को देखकर मेकर्स ने रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है। हालांकि इस बारे में कोई ऑफिशियन जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि फिल्म में जयदीप अहलावत, दीपक डोबरियाल और अन्य कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। सभी लोग धर्मेंद की आखिरी फिल्म को देखने के लिए बेताब हैं।
