Sunny Deol की झोली में गिरी 'रामायण' युनिवर्स की एक और फिल्म, इस किरदार से बड़े पर्दे पर उड़ाएंगे गर्दा

Sunny Deol Get One More Ramayan Universe Movie: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सनी देओल ने अपनी फिल्मों और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। नितेश तिवारी की 'रामायण' में तो वह भगवान हनुमान का किरदार अदा कर ही रहे हैं। लेकिन इसके साथ ही उनके हाथ एक और बड़ी फिल्म लगी है।

Sunny Deol Get One More Ramayan Universe Movie: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सनी देओल ने अपनी फिल्मों और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। सनी देओल की एक्टिंग और अंदाज लोगों को बेहद कमाल का लगता है। आखिरी बार सनी देओल को फिल्म 'जाट' में देखा गया था। इसके अलावा भी सनी देओल की झोली में कई ऐसी फिल्में हैं जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सनी देओल यूं तो नितेश तिवारी की 'रामायण' में नजर आने ही वाले हैं, जिसमें वह भगवान हनुमान का किरदार अदा करेंगे। लेकिन खास बात तो यह है कि सनी देओल (Sunny Deol) के हाथ एक और 'रामायण' युनिवर्स की फिल्म लगी है।

sunny deol (9)

फोटो क्रेडिट- सनी देओल इंस्टाग्राम

मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, सनी देओल (Sunny Deol) के हाथ प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की मूवी लगी है। इस फिल्म में भी सनी देओल भगवान हनुमान का किरदार अदा करते हुए नजर आ सकते हैं। नमित मल्होत्रा भगवान हनुमान पर म्यूजिकल मूवी बनाने की तैयारी में हैं, जिसमें बॉलीवुड के तारा सिंह यानी सनी देओल को भगवान हनुमान का किरदार अदा करना है। खुद प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा का मानना है कि मूवी के लिए सनी देओल से बेहतर कोई नहीं हो सकता है। इस फिल्म में आध्यात्म के साथ-साथ एक्शन भी देखने को मिलेगा।

End of Feed