Sunny Deol and Bobby Deol Danced on 'Jamal Kudu': बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) और उनके भाई बॉबी देओल (Bobby Deol) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह जमाल कुडू गाने पर धमाकेदार डांस करते नजर आ रहे हैं। साल 2023 सनी देओल और बॉबी देओल के लिए धमाकेदार रहा है। सनी पाजी की फिल्म गदर 2 ने जहां सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले, वहीं दूसरी ओर बॉबी देओल का फिल्म एनिमल में 10 मिनट का कैमियो भी धमाल मचा गया है। उनका सुपरहिट गाना जमाल कुडू सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है।
Sunny Deol and Bobby Deol Dances on Jamal Kudu
इस बीच अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें सनी और बॉबी दोनो भाई एक साथ जमाल कुडू गानें पर नाचते हुए दिख रहे हैं। बॉबी और सनी का ये वीडियो फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। आइए इस पर एक नजर डालते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सनी देओल और बॉबी देओल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर अब बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, यह वीडियो एक अवॉर्ड इवेंट का है, जिसमें दोनों भाई एक साथ स्टेज शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं। सनी देओल और बॉबी देओल एक साथ कॉफी विद करण के लेटेस्ट सीजन में भी नजर आए थे, जहां दोनों ने अपनी लाइफ को लेकर काफी कुछ खुलासे किए थे। अब बॉबी और सनी को इस तरह जमाल कुडू गाने पर नाचते हुए देख कर फैंस भी काफी एक्साइटेड हो गए हैं।
