30 हजार करोड़ पर टिकी थी प्रिया कपूर की नजरें, पति की मौत का नहीं था गम...संजय कपूर की मां ने लगाए गंभीर आरोप

Sunjay Kapur Property Case: दिवगंत बिजनेसमैन संजय कपूर की मौत के बाद परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद छिड़ गया है। इस बीच संजय कपूर की मां रानी कपूर ने अपनी बहू प्रिया कपूर पर हमला बोल दिया है। रानी कपूर ने कोर्ट में प्रिया पर कई गंभीर आरोप लगाए है। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर...

Sunjay Kapur Property Case: दिवगंत बिजनेसमैन संजय कपूर (Sanjuy Kapur) के निधन के बाद से उनके परिवार में वसीयत और संपत्ति को लेकर विवाद जारी हैं। इस मामले में आए दिन कोई न कोई नया अपडेट सामने आ रहा है। इस बीच संजय कपूर की मां रानी कपूर ने बड़ा दांवा किया है। संजय कपूर की मां रानी कपूर ने उनकी विधवा प्रिया सचदेव गंभीर आरोप लगाए हैं।इसके साथ- साथ प्रिया कपूर पर अब आरोप लगा है कि उन्होंने संजय की संपत्ति की असली जानकारी छिपाई है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

sanjuy kapoor property case

pic credit- sanjuy kapur family photo (instagram)

संजय कपूर की मां ने लगाए गंभीर आरोप

दिल्ली हाई कोर्ट में दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की 30,000 करोड़ की संपत्ति को लेकर चल रहा केस और उलझ गया है। संजय की मां रानी कपूर ने कोर्ट में प्रिया कपूर पर हमला बोल दिया। रानी कपूर ने कहा कि संजय की मौत के तुरंत बाद प्रिया ने सारी संपत्ति और बिजनेस पर कब्जा करने की कोशिश की। शोक मनाने की बजाय प्रिया का सारा ध्यान 30 हजार करोड़ पर था। बजाय। रानी कपूर का कहना है कि प्रिया ने कोर्ट में जो संपत्ति की लिस्ट दी है, उसमें महंगे आर्टवर्क, घड़ियां, बैंक अकाउंट, इंश्योरेंस और किराए की कमाई को जानबूझकर छुपाया गया है। संजय ने अपनी मौत से एक साल पहले ही 60 करोड़ रुपये कमाए थे, लेकिन प्रिया ने सिर्फ 1.7 करोड़ की संपत्ति दिखाई, जो नामुमकिन लगता है।

End of Feed