Sunjay Kapur Property Controversy: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के एक्स पति संजय कपूर (Sunjay Kapur) अब इस दुनिया में नहीं है। संजय कपूर का साल 2025 में निधन हो गया था। संजय कपूर के निधन के बाद से उनकी संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस केस में नया मोड़ आ गया है। संजय कपूर की मां रानी कपूर (Rani Kapur) ने प्रिया सचदेव (Priya Sachdev) के खिलाफ नई याचिका दायर कर दी है। इस खबर के सामने आने के बाद हर तरफ हलचल मच गई है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है। (ये भी पढ़ें: Sunjay Kapur Will Controversy: करिश्मा कपूर के बच्चों ने की प्रिया कपूर पर क्रिमिनल एक्शन की मांग, लगाए गंभीर आरोप)
प्रिया सचदेव के खिलाफ रानी कपूर ने दायर की याचिका (Image Source: Rani Kapur/ Priya Sachdev Instagram)
रानी कपूर ने दायर की याचिका
संजय कपूर की संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। इसकी वजह संजय कपूर की मां रानी कपूर द्वारा प्रिया सचदेव पर दायर की गई याचिका है। सुप्रीम कोर्ट ने कुछ दिन पहले दोनों पक्षों को मीडिएशन का सुझाव दिया था, लेकिन रानी कपूर (Rani Kapur) ने अब कोर्ट में नई याचिका दायर की है। इस याचिका में उन्होंने संपत्ति बंटवारे और अन्य कानूनी मुद्दों पर अपनी बात रखी है। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, रानी कपूर की याचिका में कहा गया है कि दूसरे पक्षों को RK फैमिली ट्रस्ट के कामकाज में दखल देने से रोका जाए। इसके अलावा उन्होंने 18 मई को होने वाली कंपनी की बोर्ड मीटिंग पर भी रोक लगाने की मांग की है। यह बैठक रघुवंशी इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने बुलाई थी, जिसके पास संपत्ति का बड़ा हिस्सा है। (ये भी पढ़ें: करिश्मा कपूर के बच्चों ने पिता संजय कपूर की वसीयत को बताया जाली-मनगढ़ंत, Delhi HC ने मांगा प्रिया कपूर से जवाब)
वकील ने कही ये बात
रानी कपूर की ओर से उनके वकील ने 12 मई को सुप्रीम कोर्ट में यह याचिका पेश की है। वकील ने बताया कि इस बैठक में नए बोर्ड डायरेक्टर नियुक्त किए जाने वाले थे। मामले की सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस जेबी पारदीवाला की अगुवाई वाली बेंच ने कहा कि वे 14 मई को इस मामले की औपचारिक सुनवाई करेंगे। खबर के मुताबिक, जज ने कहा, 'हम अब ऐसे मामले में आ गए हैं कि इसके आगे महाभारत भी छोटी लगेगी। हम इस मामले को देखेंगे।'
प्रिया सचदेव के खिलाफ रानी कपूर ने दायर की याचिका (Image Source: Rani Kapur/ Priya Sachdev Instagram)
कोर्ट के फैसले का किया था स्वागत
इससे पहले रानी कपूर ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सुप्रीम कोर्ट की सलाह और शांतिपूर्ण समाधान की कोशिश का स्वागत किया था। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ सच, सम्मान और अपने तथा अपने परिवार के हक की सुरक्षा चाहती हैं। रानी कपूर ने कहा कि 'यह कभी लड़ाई का मामला नहीं था। बात सिर्फ निष्पक्षता वापस लाने, परिवार की विरासत को बचाने और ये पक्का करने की है कि किसी को धोखे या भरोसे के गलत इस्तेमाल से उसका हक न छीना जाए।'
