Sunita Ahuja ने तलाक केस लिया वापस, नहीं होगा Govinda का तलाक

सुनीता आहूजा और गोविंदा को लेकर ये बातें बहुत दिनों से हो रही थीं कि ये दोनों तलाक ले सकते हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, सुनीता आहूजा ने अपना तलाक केस वापस ले लिया है।

बॉलीवुड कलाकार गोविंदा की पर्सनल लाइफ काफी लम्बे समय से चर्चा में थी। ऐसा सुनने में आ रहा था कि गोविंदा और सुनीता आहूजा तलाक लेंगे क्योंकि दोनों के बीच में चीजें ठीक नहीं चल रही हैं। इन खबरों से सुनीता आहूजा और गोविंदा के फैंस को भारी दुख होता था लेकिन ताजा रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि अब बॉलीवुड का ये कपल अलग नहीं होगा क्योंकि दोनों ने तलाक ना लेने का फैसला लिया है। इंडियन एक्सप्रेस की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सुनीता आहूजा ने अपना तलाक का केस वापस ले लिया है। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Samay Raina के लिए Kapil Sharma ने दिया Sunil Pal को धोखा? कॉमेडियन ने खोल डाली पोल

Sunita Ahuja ने तलाक केस लिया वापस, नहीं होगा Govinda का तलाक

Sunita Ahuja ने तलाक केस लिया वापस, नहीं होगा Govinda का तलाक

Sunita Ahuja ने वापस लिया Govinda के खिलाफ तलाक केस

गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने इंडियन एक्सप्रेस को ये जानकारी दी है कि सुनीता आहूजा ने आखिरकार अपना केस वापस ले लिया है। शशि सिन्हा के अनुसार, "सुनीता जी ने अपना तलाक का केस वापस ले लिया है। अब वो गोविंदा से अलग नहीं होने वाली हैं। सुनीता जी ने उस वक्त जो किया था, उन्हें वही सही लगा था लेकिन अब वो अपना फैसला बदल रही हैं। ये खुशखबरी है। गोविंदा जी और बच्चे भी इस फैसले से खुश हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि भगवान सबको दिमाग दे और आगे वो ना हो, जो हुआ है। जो बीत चुका है, वो पास्ट है और अभी आगे पूरी जिंदगी पड़ी है।" TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Mahakali: शुक्राचार्य के अवतार में दिखे Akshaye Khanna, 24 अगस्त को करेंगे सरप्राइज

End of Feed