Suniel Shetty on Ahan Shetty: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की अपकमिंग फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। सनी देओल की इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल में सनी देओल ने फिल्म के सेट से अपनी तस्वीरें शेयर की थी। इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इन सब के बीच फिल्म एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) की एक इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान सुनील शेट्टी ने फिल्म बॉर्डर 2 के एक्टर और अपने बेटे अहान शेट्टी (Ahan Shetty) को लेकर बात की है।
सुनील शेट्टी ने अहान को लेकर कही ये बात
एक्टर सुनील शेट्टी एक बार फिर से खबरों में हैं, इसकी वजह उनका एक इंटरव्यू है जिसमें वो अपने बेटे अहान शेट्टी को लेकर बोलते नजर आ रहे हैं। द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को दिए इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने अपने बेटे अहान शेट्टी की फिल्म 'बॉर्डर 2' की रिलीज को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, 'बहुत भावुक लग रहा है। 'तड़प' के बाद अहान के लिए दो साल बहुत मुश्किल रहे। फिर 'बॉर्डर 2' आई और उसे मिल रहा प्यार बहुत खास लगता है। मैंने उसे बस इतना कहा है कि पूरा दिल लगा दो। जिस किरदार को निभा रहे हो, उसमें खुद को पूरी तरह डाल दो। और लोगों के साथ अच्छा बर्ताव रखो। मुझे नहीं पता मैंने सफलता पाई है या असफलता, लेकिन मैंने दोस्तियां बनाई हैं। वो सबसे ज्यादा मायने रखती हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'जब भी उसके बारे में अच्छी-खुशखबरी पढ़ता हूं, मेरी आंखें भर आती हैं।' सुनील शेट्टी का ये इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है।
कब रिलीज होगी 'बॉर्डर 2'
सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 की इसी महीने यानी 23 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। अनुराग सिंह (Anurag Singh) के निर्देशन में बन रही फिल्म बॉर्डर 2 सनी देओल के साथ-साथ अहान शेट्टी, वरुण धवन (Varun Dhawan), दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) भी अहम रोल में है। फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
