Suniel Shetty on Paresh Rawal Exit From Hera Pheri 3: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) की लीड रोल वाली फिल्म हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट्स सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में आई एक खबर ने सबको हैरान कर दिया है। फिल्म में बाबू भैया का किरदार निभाने वाले परेश रावल (Paresh Rawal) ने फिल्म को बीच में छोड़ दिया है। जिसके बाद विवाद शुरू हो गया है। अभी हाल ही में सामने आई रिपोर्ट में बताया गया था फिल्म मेकर्स परेश रावल के खिलाफ एक्शन लेने की सोच रहे हैं। अब इन सब के बीच फिल्म से परेश रावल के बाहर होने पर सुनील शेट्टी ने पहला रिएक्शन दिया है।
सुनील शेट्टी ने कही ये बात
अपकमिंग कॉमेडी फिल्म हेरा फेरी 3 इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म से परेश रावल के बाहर जाने के बाद से फिल्म लेकर कई अपडेट्स सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में परेश रावल ने फिल्म से निकलने की वजह बताई थी। इसके बाद फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन (Priyadarshan) भी परेश रावल के इस फैसले से हैरान नजर आ रहे हैं। इसी बीच अब सुनील शेट्टी ने परेश रावल के फिल्म से बाहर होने पर चुप्पी तोड़ी है। सुनील ने हाल ही में इंडिया टुडे से बातचीत में कहा, 'मुझे ये खबर मेरे बच्चों अथिया और अहान ने दी। मैं तो इंटरव्यू दे रहा था और अचानक ये सुनकर हैरान रह गया। मैंने सोचा पहले परेश को मैसेज करूं, फिर लगा कि उनसे मिलकर बात करनी चाहिए। लेकिन सच कहूं मुझे और अक्षय को इसकी कोई जानकारी नहीं थी।' इसके आगे सुनील शेट्टी ने ये भी कहा कि 'बिना बाबू भैया यानी परेश रावल के हेरा फेरी 3 बन ही नहीं सकती।'
कब रिलीज होगी फिल्म
अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की ये फिल्म साल 2026 में बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। लेकिन अब देखना होगा बाबू भैया के किरदार के लिए मेकर्स किसे लेकर आते हैं।
