Hera Pheri 3: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म हेरा - फेरी 3 (Hera Pheri 3) को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। एक्टर ने खुलासा किया था कि फिल्म की स्क्रिप्टिंग की वजह से वो हेरा- फेरी 3 का हिस्सा नहीं है। इस खबर को जानने के बाद दर्शकों का दिल टूट गया था। हेरा- फेरी 3 में सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) श्याम के किरदार में नजर आएंगे। अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने कहा कि फिल्म में हो रहे बदलाव को लेकर काफी हैरान है। एक्टर ने कहा कि वो मेकर्स से इस बारे में बात करेंगे कि अगर अक्षय कुमार को इस फिल्म में वापस ला सकते हैं।
suniel shetty and akshay kumar (credit pic: instagram)
पिछले हफ्ते अक्षय कुमार ने कहा था कि वो हेरा फेरी 3 की सक्सेसफुल फ्रेंचाइज का हिस्सा नहीं होंगे। एक्टर ने इस बात को कंफर्म करते हुए कहा था कि ये फिल्म मुझे ऑफर हुई थी, लेकिन मैं फिल्म की स्क्रिप्ट से कुछ नहीं था। मैं वहीं, करूंगा जो लोग देखना चाहते हैं। इसलिए मैंने इस फिल्म से बैकआउट कर दिया है। ये फिल्म मेरी जिंदगी का हिस्सा है और आगे भी रहेगी। इसलिए मैं इस फिल्म से पीछे हट गया था। अक्षय की जगह इस फिल्म में कार्तिक आर्यन नजर आएंगे।
क्या सुनील की वजह से अक्षय करेंगे फिर हेरा फेरी 3 में वापसी
सुनील शेट्टी ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में कहा, सभी चीजें ट्रैक में चल रही थी। मुझे नहीं पता अचानक क्या हुआ। अक्षय इस फिल्म का हिस्सा नहीं है। एक बार जब मैं धारावी बैंक के प्रमोशन खत्म कर लूंगा। तब फिरोज के साथ इस पर बैठकर बात करूंगा, और जानने की कोशिश करूंगा कि ऐसा क्यों हुआ। अक्षय, परेश और मैंने साथ में इस प्रोजेक्ट पर बात की थी और इस ट्विस्ट को जानकर मैं हैरान हो गया था। मैं उम्मीद करता हूं कि चीजें ठीक हो जाए। बिना अक्षय के राजू का किरदार अधूरा है। राजू, श्याम और बाबू राव आइकोनिक रोल है, जिसे कोई भी उस परिपक्वता के साथ नहीं कर सकता है।
