तंबाकू विज्ञापन के लिए सुनील शेट्टी को ऑफर हुई थी मुंहमांगी रकम, बोले 'इससे मेरे बच्चों पर दाग...'

Suniel Shetty on Not Doing Tobacco ad: हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने बताया कि उन्हें भी एक समय तंबाकू का विज्ञापन ऑफर हुआ था। इस ऐड को करने के लिए के सुनील शेट्टी को मुंहमांगी रकम भी ऑफर हुई थी। तो चलिए जानते हैं क्यों सुनील शेट्टी ने यह ऐड नहीं किया।

Suniel Shetty on Not Doing Tobacco ad: 90 के दशक के फेमस एक्टर सुनील शेट्टी की लोकप्रियता में हर दिन के साथ इजाफा हुआ है। सुनील शेट्टी ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। एक एक्टर होने के नाते बाकी एक्टर्स की तरह सुनील शेट्टी को भी कई ब्रांड्स के ऐड ऑफर हुए थे। इसमें से कई तंबाकू और शराब के ब्रांडों के विज्ञापन भी थे। कई बार ऐसा हुआ है, जब इन ऐड्स को करने के बाद बॉलीवुड एक्टर्स को आलोचना झेलनी पड़ी है। हालांकि ऐसे विज्ञापनों करने के लिए एक्टर्स को मोटी रकम भी ऑफर हुई है। सुनील शेट्टी को भी तबाकू का ऐड करने के लिए मुंहमांगी रकम ऑफर हुई थी लेकिन अभिनेता ने इसे ठुकरा दिया था।

Sunie Shetty on Not Doing Tobacco ad

Pic Credit: Instagram

क्यों नहीं किया सुनील शेट्टी ने तंबाकू विज्ञापन

पीपिंग मून के साथ बात करते हुए सुनील शेट्टी ने 40 करोड़ रुपये के तंबाकू विज्ञापन को ठुकराने के बारे में खुलकर बात की है। सुनील शेट्टी का कहना है कि वो ऐसे किसी भी ऐड को नहीं करे हैं, जिसपर उन्हें खुद ट्रस्ट नहीं होता है। सुनील शेट्टी ने कहा, 'मेरे लिए मेरा स्वास्थ्य सबकुछ है। मेरे शरीर ने ही सुनील शेट्टी को फिल्म इंडस्ट्री में मौका दिया। मैं इस जगह की पूजा करता हूं और इसके साथ अन्याय नहीं करूंगा। मैं अपने बच्चों के लिए क्या विरासत छोड़ जाऊंगा? सिनेमा या बॉक्स ऑफिस के लिहाज से शायद आज मैं इतना सक्रिय नहीं हूं 17 से 20 साल के यंग लोग मुझे प्यार और सम्मान देते हैं।'

End of Feed