अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) जैसे सितारों से सजी फिल्म वेलकम टू द जंगल सिनेमाघरों में लगातार धमाल मचा रही है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के अपने-अपने व्यूज हैं, कोई इसे ट्रोपिक थंडर की सस्ती कॉपी बता रहा है तो कोई इस एक शानदार कॉमेडी मूवी करार दे रहा है। फिल्म में अहम किरदार प्ले करने वाले एक्टर सुनील शेट्टी ने फिल्म की हो रही तुलना पर खुलकर बात की है और कहा है कि ऐसी तुलनाएं हमेशा होती रही हैं लेकिन अहम बात ये है कि मूवी सबका एंटरटेनमेंट कर रही है। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये खबर भी पढ़ें: Spirit: तृप्ति डिमरी-प्रभास शूट करेंगे कॉलेज रोमांस सीन्स, संदीप रेड्डी वांगा ने कसी कमर
Welcome to the Jungle की Tropic Thunder से हो रही तुलना पर Suniel Shetty का दो-टूक जवाब, बोले "ये सब होता रहता..."
सुनील शेट्टी के अनुसार, "यह पहली बार नहीं हो रहा है कि बॉलीवुड की किसी मूवी की तुलना किसी दूसरी मूवी से हो रही है। ऐसा पहले भी हुआ है और आगे भी होता रहेगा। हमें समझना होगा कि अगर आपको हमारी मूवी किसी की तरह लग भी रही है तो दोनों की स्क्रिप्टिंग, परफॉर्मेंसेज और विजन पर ध्यान दें। मुझे ऐसा लगता है कि दर्शकों को ओवर-द-टॉप सिनेमा पसंद आता है और हमारी मूवी ने दर्शकों को एंटरटेन किया है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर ये खबर भी पढ़ें: Varanasi: 3500 जूनियर आर्टिस्ट्स के साथ वॉर सीन शूट करेंगे SS Rajamouli, महेश बाबू करेंगे सरप्राइज
फिल्म वेलकम टू द जंगल के बारे में आगे बात करते हुए सुनील शेट्टी ने बताया, "जब शुरुआत में मुझे ये मूवी ऑफर हुई थी तब मैं थोड़ा डर रहा था। मुझे लग नहीं रहा था कि मैं इस मूवी के साथ न्याय कर पाऊंगा क्योंकि इसमें इतने सारे एक्टर्स थे। मुझे स्क्रिप्ट का थोड़ा अंदाजा था लेकिन जब मैंने अहमद खान और फिरोज नाडियाडवाला से बात की तो मुझे अहसास हुआ कि मुझे ये मूवी करनी चाहिए।"
पहले वीकेंड पर Welcome To The Jungle ने मचाया धमाल
अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल स्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल ने बॉक्स ऑफिस पर पहले वीकेंड में शानदार कमाई की है। अक्षय कुमार स्टारर ये कॉमेडी मूवी पहले वीकेंड में 65 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़ चुकी है। ट्रेड पंडितों की मानें तो ये मूवी जल्द ही 100 करोड़ी साबित होगी क्योंकि दर्शक इसे पसंद कर रहे हैं।
