'Hera Pheri 3' में हुई परेश रावल की एंट्री पर सुनील शेट्टी ने दिया बयान, बोले 'ये एक फैमिली की फिल्म...'

Suniel Shetty on Paresh Rawal Entry in Hera Pheri 3: बॉलीवुड इंडस्ट्री की कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'हेरा फेरी 3' में अब परेश रावल की दोबारा वापसी हो चुकी है। फिल्म में परेश रावल की एंट्री होने पर अब सुनील शेट्टी ने बड़ा खुलासा कर दिया है। सुनील शेट्टी ने बताया कि यह एक फैमिली की फिल्म है।

Suniel Shetty on Paresh Rawal Entry in Hera Pheri 3: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता परेश रावल (Paresh Rawal) लंबे समय से 'हेरा फेरी 3' (Hera Pheri 3) से बाहर होने को लेकर चर्चा में बने हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब इस मूवी में परेश रावल की एक बार फिर वापसी हो गई है। लंबे समय से चले रहे विवादों के बीच परेश रावल ने 'हेरा फेरी 3' बनाने का मन बना लिया है। परेश रावल की एंट्री पर अब बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने भी चुप्पी तोड़ दी है। सुनील शेट्टी ने कहा कि यह एक फैमिली की फिल्म है।

Suniel Shetty on Paresh Rawal Entry in Hera Pheri 3

'हेरा फेरी 3' में परेश रावल की एंट्री पर बोले सुनील शेट्टी

शिर्डी साई बाबा की यात्रा के दौरान साई सफर नाम के यूट्यूब चैनल से बात करते हुए सुनील शेट्टी ने 'हेरा फेरी 3' में हुई परेश रावल रावल की एंट्री पर रिएक्शन दिया। सुनील शेट्टी ने कहा, 'मैं भी सुन रहा हूं कि फाइन-ट्यूनिंग हो चुकी है। अब रिलीज के बाद ही बात करूंगा, उससे पहले हेरा फेरी के बारे में बात ही नहीं करूंगा।'

End of Feed