सुनील दर्शन ने सनी देओल संग विवाद पर फिर दिया बयान, 'बॉर्डर 2' एक्टर संग काम करने को बताया 'डार्केस्ट चैप्टर'

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 25, 2025, 04:50 PM IST

Suneel Darshan on Sunny Deol: बॉलीवुड के एक्शन हीरो सनी देओल (Sunny Deol) और प्रोड्यूसर सुनील दर्शन (Suneel Darshan) के बीच का पुराना विवाद एक बार फिर से खबरों में हैं। सुनील दर्शन ने अभी हाल ही में दिए इंटरव्यू में सनी देओल संग काम करने पर आपनी राय रखी है।

Suneel Darshan on Sunny Deol: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सनी देओल एक के बाद एक कई फिल्मों के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। लेकिन फिल्मों की रिलीज से पहले सनी देओल एक पुराने विवाद को लेकर खबरों में आ गए हैं। सनी देओल और और प्रोड्यूसर सुनील दर्शन (Suneel Darshan) के बीच का पुराना विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। सुनील दर्शन ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें वो सनी देओल संग बिताए गए समय पर बात करते नजर आए। सुनील दर्शन ने इस दौरान कुछ ऐसा बोला जिसको लेकर बी-टाउन में काफी चर्चा हो रही है।

Suneel Darshan on Sunny Deol

Image Source: Google

सुनील दर्शन ने सनी देओल को लेकर कही ये बात

सुनील दर्शन और सनी देओल का विवाद एक बार फिर से चर्चा में है। सुनील दर्शन ने अभी हाल में दिए इंटरव्यू में इस विवाद को लेकर अपनी बात रखी है। सुनील दर्शन ने Vickey Lalwani बातचीत दौरान जब उनसे फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर सवाल किया गया तब उन्होंने कहा कि 'अक्षय कुमार बिल्कुल बुरे इंसान नहीं हैं। उनकी बहुत बुराई हुई है, लेकिन आप उनकी खूबियों को नकार नहीं सकते। सनी देओल मेरी जिंदगी और करियर का सबसे डार्केस्ट चैप्टर है, लेकिन ऊपरवाला सब देख रहा है। इंसाफ जरूर होगा।' सुनील दर्शन ने सनी देओल संग के दौरान आई दिक्कतों को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि पहली फिल्म के बाद सनी देओल में काफी बदलाव आ गए थे।

End of Feed