Sunanda Shetty Admit in Hospital: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों में बनी रहती हैं। शिल्पा शेट्टी से जुड़ी एक के बाद एक खबरें सामने आती रहती हैं। अभी हाल ही में शिल्पा शेट्टी का नाम एक केस में सामने आया था जिसकी वजह से उनके फैंस काफी हैरान हो गए थे। इन सब के बाद अब शिल्पा शेट्टी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी (Sunanda Shetty) की तबीयत खराब होने के चलते उन्हें लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है।
Image Source: Shilpa Shetty Instagram
लीलावती हॉस्पिटल पहुंचीं शिल्पा शेट्टी
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो है जो लीलावती हॉस्पिटल के बाहर से आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी अचानक बीमार पड़ गईं और उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट करना पड़ा है। इसके बाद अपनी मां को देखने के लिए शिल्पा शेट्टी भी लीलावती हॉस्पिटल पहुंची हैं। वायरल हो रहे वीडियो में शिल्पा शेट्टी के फेस काफी चिंता नजर आ रही है। शिल्पा शेट्टी का ये वीडियो देखने के बाद उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं। इस वीडियो पर लोग उनकी मां की तबीयत ठीक होने की दुआ करते नजर आ रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक हॉस्पिटल की तरफ से कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं आया कि सुनंदा जी को क्या हुआ।
शिल्पा शेट्टी इन फिल्मों में आएंगी नजर
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के इस वीडियो को फैंस खूब शेयर करते दिखाई दिए। शिल्पा शेट्टी इस वीडियो के अलावा अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। शिल्पा शेट्टी की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में बॉलीवुड से लेकर साउथ तक की फिल्मों का नाम शामिल है। फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस टीवी रियलिटी शोज में बतौर जज भी धमाल मचा रही हैं। शिल्पा शेट्टी की इस वायरल वीडियो पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
