'पत्नी की पसली तोड़ दी...' स्टैंड-अप कॉमेडियन Raunaq Rajani ने मुंबई पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Raunaq Rajani Post: स्टैंड-अप कॉमेडियन रौनक राजानी ने मुंबई पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि छात्र प्रदर्शन के दौरान उनकी पत्नी को पुलिसकर्मी ने लात मारी, जिससे उनकी पसली में फ्रैक्चर हो गया।

Raunaq Rajani on Mumbai Police: स्टैंड-अप कॉमेडियन रौनक राजानी (Raunaq Rajani) ने मुंबई में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि पुलिस कार्रवाई में उनकी पत्नी को एक पुरुष पुलिसकर्मी ने लात मारी, जिससे उनकी एक पसली में फ्रैक्चर हो गया। रौनक ने इस घटना से जुड़े वीडियो और पत्नी की मेडिकल रिपोर्ट भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में... (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-चेन्नई में अचानक क्यों रोकी गई CM Vijay की Jana Nayagan की स्क्रीनिंग?)

Raunaq Rajani video

रौनक राजानी ने सुनाया किस्सा (pic credit-instagram)

रौनक राजानी ने सुनाया किस्सा

रौनक राजानी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि उनकी पत्नी की पसली प्रदर्शन के दौरान टूट गई और इसके लिए एक पुलिसकर्मी जिम्मेदार है। उन्होंने अपनी पत्नी की मेडिकल रिपोर्ट भी शेयर की और पूरी घटना के बारे में खुलकर बताया। रौनक के मुताबिक, 22 जुलाई सुबह 4:47 बजे उन्हें और उनकी पत्नी को शिवाजी पार्क में चल रहे छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया। उनका आरोप है कि पुलिस बिना किसी वजह के प्रदर्शनकारियों को उठा रही थी। इस दौरान उन्हें और उनकी पत्नी को बुरी तरह धक्का दिया गया, जिससे उनकी गर्दन में मोच आ गई और पसलियों में दर्द होने लगा।

End of Feed