Sshura Khan Post: बॉलीवुड एक्टर और सलमान खान के भाई अरबाज खान ने साल 2023 में शूरा खान से दूसरी शादी की थी। दोनों की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं। अरबाज और शूरा अक्सर अपने फैंस को कपल गोल्स देते रहते हैं। अरबाज खान और शूरा आज अपने साथ रहने के दो साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। इस खास मौके पर शूरा खान का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। सामने आए इस पोस्ट को देखकर लोग गदगद हो गए हैं। आइए नजर डालते है पोस्ट पर...
pic credit- sshura khan instagram
शूरा खान ने अरबाज खान पर लुटाया प्यार
शूरा खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए अरबाज खान के कुछ वीडियोज शेयर किए हैं। वीडियो में अरबाज बेफिक्र मूड में शूरा के लिए डांस करते और गाते नजर आ रहे हैं, हर पल को खूब एंजॉय करते हुए। प्यार भरे नोट में नई मां बनी शूरा ने उन्हें अपना 'सबसे पसंदीदा इंसान' कहा। शूरा खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पति अरबाज के साथ बिताए पलों की रिकॉर्डिंग शेयर कीं और लिखा, 'जब मैं कहती हूं कि कभी बोरिंग पल नहीं, तो बढ़ा-चढ़ाकर नहीं कहती...! दो साल। अनगिनत वीडियो। हंसी की कोई सीमा नहीं। तुम्हारे साथ जिंदगी मेरी पसंदीदा तरह का शोर है। हमेशा का एंटरटेनर और हमेशा का प्यार, हैप्पी एनिवर्सरी।' शूरा खान के इस पोस्ट पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
अरबाज खान की पहली शादी
अरबाज और शूरा ने 24 दिसंबर 2023 को मुंबई में अर्पिता खान शर्मा के घर पर निजी निकाह समारोह में शादी की थी। समारोह बहुत निजी था, जिसमें सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए थे। बताते चलें कि अरबाज खान ने पहली शादी मलाइका अरोड़ा से की थी। इससे पहले दोनों ने एक दूसरे को डेट किया था। हालांकि दोनों की शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई और वे अलग हो गए। मलाइका अरोड़ा ने इसके बाद अर्जुन कपूर को डेट किया। हालांकि अब दोनों अलग हो गए हैं।
