आयुष्मान खुराना के साथ रोमांस करेगी शार्वरी, सूरज बड़जात्या ने साइन की अपनी नई हीरोइन

Ayushmann Khurrana- Sharvari Wagh in Sooraj Barjatya Movie: फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्या जल्द ही नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। इसके लिए उन्होंने आयुष्मान खुराना को साइन किया है, आयुष्मान के साथ सूरज को अपनी नई हीरोइन भी मिल गई है। आइए आपको बताते हैं कौन है सूरज बड़जात्या की नई हीरोइन

Ayushmann Khurrana- Sharvari Wagh in Sooraj Barjatya Movie: फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्या( Sooraj Barjatya) जल्द ही नया प्रोजेक्ट लेकर आ रहे हैं जिसके लिए वह स्टार्स की तलाश कर रहे थे। अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने आयुष्मान खुराना ( Ayushmann Khurrana) को साइन किया है और अब खबर सामने आ रही है कि सूरज बड़जात्या को अपनी हीरोइन भी मिल गई है। इस फ्रेश जोड़ी के साथ वह न्यू रोमांटिक मूवी बनाने जा रहे हैं। इस खबर ने फैंस को उत्साहित कर दिया है। आइए बताते हैं कौन है सूरज बड़जात्या की नई हीरोइन

Ayushmann Khurrana- Sharvari Wagh in Sooraj Barjatya Movie

माधुरी दीक्षित, करीना कपूर, भाग्यश्री जैसी हीरोइन के करियर को उड़ान देने वाले फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्या ( Sooraj Barjatya) जल्द ही नई एक्ट्रेस के साथ अपना प्रोजेक्ट शुरू कर रहे हैं। पिंकवीला की रिपोर्ट के अनुसार सूरज बड़जात्या ने अपनी अगली फिल्म के लिए शार्वरी वाघ ( Sharvari Wagh) को साइन किया है। वह इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएगी। निर्माता एक लव स्टोरी बना रहे है जिसके लिए उन्हें फ्रेश जोड़ी की तलाश थी शार्वरी और आयुष्मान बॉलीवुड के फ्रेश कपल बनने वाले हैं। हालांकि अभी तक फिल्म के नाम से पर्दा नहीं हटा है। अगर दोनों की जोड़ी बड़े पर्दे पर बनती है तो यह देखना दिलचस्प होगा।

End of Feed