श्रीगंगानगर में बच्ची के साथ हुई दर्दनाक घटना पर खौल उठा Sonu Sood का खून, लिखा- 'मेरा दिल टूट गया'

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 9, 2026, 09:57 AM IST

Sonu Sood on Sri Ganganagar Case: राजस्थान के श्रीगंगानगर में 13 साल की बच्ची के साथ हुई दर्दनाक घटना पर सोनू सूद ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने आरोपियों के लिए सबसे कड़ी सजा की मांग की है।

Sonu Sood on Sri Ganganagar Case: राजस्थान के श्रीगंगानगर में 13 साल की बच्ची के साथ हुई दर्दनाक घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस मामले पर लोग अपना गुस्सा जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं। इन सब के बीच अब बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) ने भी इस दर्दनाक घटना पर रिएक्शन दिया है। फतेह (Fateh) फेम एक्टर सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि इस घटना ने उनका दिल तोड़ दिया है और आरोपियों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए, जो आगे किसी और को ऐसा अपराध करने की हिम्मत न दे।

Sonu Sood on Sri Ganganagar Case

इमोशनल हुए सोनू सूद (Image Source: Reddit/ Pinterest)

इमोशनल हुए सोनू सूद

एक्टर सोनू सूद एक बाद फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह सोनू सूद की कोई फिल्म नहीं बल्कि एक पोस्ट है, जो खूब वायरल रहो रही है। सोनू सूद ने श्रीगंगानगर में 13 साल की बच्ची के साथ हुई दर्दनाक घटना पर अपना रिएक्शन दिया है। सोनू सूद ने पोस्ट करते हुए लिखा कि 'श्रीगंगानगर की इस दर्दनाक घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। 13 साल की एक मासूम बच्ची के साथ जो हुआ, उसे शब्दों में बयां करना भी मुश्किल है। मेरा खून खौल उठा है। इस अपराध के जिम्मेदार लोगों को कानून के तहत सबसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। न कोई रहम हो और न ही किसी तरह की देरी। आखिर कितनी और मासूम जिंदगियां बर्बाद होंगी, तब जाकर हम कहेंगे कि अब बहुत हो चुका? उस छोटी बच्ची और उसके परिवार के लिए मेरा दिल टूट जाता है।' सोनू सूद का ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है।

End of Feed