दर्द के बाद भी Sonu Nigam ने नहीं रोका शो, कहा- 'मेरे पास कोई ऑप्शन नहीं था'

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 24, 2026, 01:45 PM IST

Sonu Nigam on Health: एक्टर सोनू निगम ने अभी हाल ही में दिए इंटरव्यू में अपनी सेहत को लेकर बात की। इस दौरान सोनू निगम ने खुलासा किया कि...

Sonu Nigam on Health: बॉलीवुड फेमस सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) इन दिनों अपने गानों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सोनू निगम ने हाल ही में अपने स्वास्थ्य को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) के सिंगर सोनू ने बताया कि वो पिछले कुछ समय से नर्व से जुड़ी समस्या से जूझ रहे थे और लगभग 20 दिनों तक उनकी हालत काफी खराब रही। अब इन सब के बीच सोनू निगम का नया इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान सोनू निगम ने अपनी सेहत को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। तो चलिए जानते हैं सोनू निगम ने इंटरव्यू के दौरान क्या कहा है।

Sonu Nigam on Health

सोनू निगम ने किया ये खुलासा (Image Source: Zoom/ Sonu Nigam Instagram)

सोनू निगम ने किया ये खुलासा

सिंगर सोनू निगम एक बार फिर से चर्चा में हैं। इसकी वजह सोनू निगम का अभी हाल ही में दिया एक नया इंटरव्यू है। इस इंटरव्यू के दौरान सोनू निगम ने कई बड़े खुलासे किए। बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सोनू निगम ने बताया, 'मुझे लगता है कि शायद एक्सरसाइज के दौरान कोई गलत मूव हो गया था या फिर मैं काफी देर तक एक ही पोजिशन में सोया रहा, जिसकी वजह से ये दिक्कत शुरू हुई। हालत ऐसी थी कि सिर जरा सा भी हिलाता था तो तेज दर्द होने लगता था।' सोनू ने बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें पेनकिलर दी थीं, लेकिन उन्हें पता था कि सिर्फ दवाओं के भरोसे नहीं रहा जा सकता।

End of Feed