कन्नड़ विवाद के बाद सोनू निगम ने लिखा ओपन लेटर, कहा- 'मैं 51 साल का हूं अपमान...'

  • Authored by: अभय
  • Updated May 5, 2025, 06:42 PM IST

Sonu Nigam Instagram Post After Kannada Controversy: बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) इन दिनों बेंगलुरु कॉन्सर्ट में हुए विवाद की वजह से चर्चा में हैं। अब इसको लेकर सोनू निगम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है। जिसको लेकर खूब चर्चा हो रही है।

Sonu Nigam Instagram Post After Kannada Controversy: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका गाना नहीं, बल्कि बेंगलुरु के एक कॉन्सर्ट में हुआ विवाद है। 25-26 अप्रैल 2025 को ईस्ट पॉइंट कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में परफॉर्म करते वक्त कुछ लोगों ने सोनू निगम से कन्नड़ में गाना गाने की मांग की। इस पर सोनू निगम भड़क गए और उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी मांगें बंटवारे को बढ़ावा देती हैं। इस बयान ने तूल पकड़ लिया, और अब उनके खिलाफ FIR दर्ज हो चुकी है। इसके बाद अब सोनू निगम ने एक पोस्ट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Sonu Nigam Instagram Post

कन्नड़ विवाद के बीच सोनू निगम ने शेयर की पोस्ट

सिंगर सोनू निगम इस विवाद के बाद काफी चर्चा में बने हुए हैं। सोनू निगम ने इसको लेकर अभी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर की है, जिसको लेकर बी-टाउन में काफी चर्चा हो रही है। इस पोस्ट में सोनू निगम ने लिखा 'नमस्कार। मैंने कन्नड़ भाषा, संस्कृति, संगीत, कलाकारों, राज्य और लोगों को बेपनाह प्यार दिया है, न सिर्फ कर्नाटक में, बल्कि दुनिया भर में। मैं अपने कन्नड़ गानों को दूसरी भाषाओं, यहां तक कि हिंदी से भी ज्यादा प्यार करता हूं। मेरे पास हर कॉन्सर्ट के लिए एक घंटे से ज्यादा कन्नड़ गाने तैयार होते हैं। मैं 51 साल का हूं भाषा के नाम पर कोई मुझे अपमानित करे, खासकर मेरे बेटे जितना जवान लड़का, ये मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा। मैं कर्नाटक के समझदार लोगों पर छोड़ता हूँ कि वो तय करें, गलती किसकी है। मैं आपका फैसला स्वीकार करूंगा।'

End of Feed