40 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनीं सोनम कपूर, बेटे के जन्म के बाद किया पहला स्पेशल पोस्ट

Sonam Kapoor Welcomes Second Baby Boy: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस सोनम कपूर दूसरी बार मां बन गई हैं. सोनम कपूर ने फैंस को ये गुड न्यूज दी और साथ ही एक स्पेशल नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने अपने दूसरे बेटे के लिए प्यार बयां किया है.

Sonam Kapoor Welcomes Second Baby Boy: बॉलीवुड की फैशन क्वीन सोनम कपूर ने अपने फैंस को गुड न्यूज दे दी है. सोनम कपूर प्रेग्नेंट थीं और अक्सर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर फैंस को खुश करती रहती थीं. अब एक्ट्रेस ने अपने दूसरे बेबी का स्वागत कर लिया है. 29 मार्च को सोनम कपूर ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया. सोनम कपूर और आनंद आहूजा दूसरी बार माता पिता बन गए हैं, जिसके बाद सेलेब्स से लेकर फैंस तक कपल को ढेर सारी बधाई दे रहे हैं. बता दें कि ये गुड न्यूज खुद सोनम कपूर ने अपने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी. उन्होंने एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा. आइए आपको उनका पोस्ट दिखाते हैं,

sonam

instagram- photp credit

सोनम कपूर दूसरी बार बनीं मां

सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, बेहद कृतज्ञता और प्यार से भरे दिलों के साथ, हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज यानी 29 मार्च 2026 को, हमारे घर एक नन्हे बेटे का आगमन हुआ है. हमारा परिवार अब और बड़ा हो गया है, और उसके आने से हमारे दिल भी एक बेहद खूबसूरत तरीके से और बड़े हो गए हैं. वायु अपने छोटे भाई का स्वागत करके बहुत खुश है और हम इस अनमोल नई जान के लिए खुद को बहुत सौभाग्यशाली महसूस करते हैं, जिसने हमारे घर को खुशियों और आशीर्वाद से भर दिया है. हम चार लोगों के परिवार के रूप में इस खूबसूरत नए अध्याय की शुरुआत करने के लिए भगवान के आभारी हैं. प्यार के साथ, सोनम, आनंद और वायु.'

End of Feed