Karvachauth पर सोनम कपूर ने लगाई आनंद अहूजा के नाम की मेंहदी पर नहीं रखेंगी व्रत, लोग बोले- 'फैशन शो नही है ये..'

Sonam Kapoor Did not keep Karva chauth Fast: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर करवाचौथ के मौके पर लगाई हुई अपनी हाथों की मेंहदी दिखाई है। पर एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्होंने व्रत नहीं रखा है। जिसपर लोग उन्हें ट्रोल करने लगे हैं।

Sonam Kapoor Did not keep Karva chauth Fast: आनंद अहूजा संग शादी के बाद से ही सोनम कपूर (Sonam Kapoor) अब अपना ज्यादातक वक्त फैमिली के साथ ही बिताती हुई नजर आती हैं। अपने बयानों को लेकर सोनम कपूर पहले भी कई विवादों में फंस चुकी हैं। इस बीच अब करवाचौथ (Karva Chauth 2024) के मौके पर सोनम ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल होने लगी है। इस स्टोरी में सोनम कपूर ने करवाचौथ के मौके पर अपने हाथों की मेंहदी को फैंस के साथ शेयर किया है। जिसमें एक हाथ पर पति आनंद का नाम तो दूसरे पर बेटे वायु का नाम लिखा हुआ है।

Sonam Kapoor did not keep Karva chauth Fast

Sonam Kapoor did not keep Karva chauth Fast

सोनम कपूर ने इस फोटो के साथ कैप्शन भी लिखा है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह करवाचौथ पर व्रत नहीं रख रही हैं, पर उन्हें इस त्योहार पर मेंहदी लगवाना और खाना काफी पसंद है। जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर फैंस सोनम की इस पोस्ट पर सवाल खड़े करने लगे हैं। आइए यहां इसपर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Lawrence Bishnoi की दहशत के आगे नहीं झुकेगा Salman Khan का सिर, सीना चौड़ा कर बोले पापा सलीम- 'उससे माफी क्यों मांगे...'

End of Feed