सोनम-आनंद ने दूसरे बेटे का किया स्वागत, खुशी से झूम उठे नाना अनिल कपूर, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Anil Kapoor on Sonam-Anand Welcome Baby Boy: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा ने अपने दूसरे बच्चे के जन्म की घोषणा फैन्स के बीच सोशल मीडिया के माध्यम से कर दी है। ऐसे में अब अनिल कपूर ने भी दूसरी बार नाना बनने पर एक इमोशनल नोट शेयर किया है।

Anil Kapoor on Sonam-Anand Welcome Baby Boy: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे थे। बीते रविवार की रात सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैन्स को बड़ी खुशखबरी साझा करते हुए बताया कि उन्हें दूसरे बेटे का आशीर्वाद मिला है। इस खबर से दोनों परिवार बेहद खुश और इमोशनल हो गए हैं। हर कोई सोशल मीडिया पर सोनम कपूर और आनंद आहूजा को एक बार फिर माता-पिता बनने पर बधाई दे रहा है। सेलेब्रिटी फ्रेंड्स और परिवार के सदस्यों ने इंटरनेट पर इस कपल को बधाई देते कमेंट्स की बौछार कर दी है। ऐसे में अब नाना अनिल कपूर ने भी सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट के फैमिली के इस नन्हे मेहमान का स्वागत किया।

Anil Kapoor on Sonam Kapoor-Anand Ahuja Welcome Baby Boy

Pics Credit: Instagram

दोबारा नाना बनने पर अनिल कपूर ने साझा किया इमोशनल नोट

सोनम कपूर और आनंद आहूजा द्वारा सेकंड टाइम पेरेंट्स बनने की खबर साझा करने के थोड़ी देर बाद नाना अनिल कपूर भी खुशी से झूम उठे। अभिनेता ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया। अनिल कपूर ने कहा कि अपने नाती का स्वागत करते हुए उनका दिल और भी ज्यादा भर गया है। उन्होंने सोनम-आनंद के पहले बेटे वायु के लिए भी एक प्यारा सा नोट शेयर किया। उन्होंने वायु को अब 'बड़ा भाई' कहा और कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि वह इस भूमिका को बहुत अच्छे से निभाएगा।

End of Feed