सोनाक्षी सिन्हा स्टारर 'निकिता रॉय' की टली रिलीज डेट !! जून में दस्तक देगी साइकोलॉजिकल थ्रिलर

Sonakshi Sinha's 'Nikita Roy' Get New Release Date: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से बड़ी जानकारी देते हुए बताया है कि उनकी नई साइकोलॉजिकल थ्रिलर 'निकिता रॉय' (Nikita Roy) की नई रिलीज डेट सामने आ गई है। जानिए यह मूवी अब दस्तक देगी?

Sonakshi Sinha's 'Nikita Roy' Get New Release Date: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की नई साइकोलॉजिकल थ्रिलर 'निकिता रॉय' (Nikita Roy) 30 मई के दिन रिलीज होने वाली थी। फैन्स भी इस मूवी को देखने के लिए बेताब थे। मगर अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक सोनाक्षी सिन्हा की 'निकिता रॉय' तय समय पर रिलीज नहीं होगी। इस मूवी को अब मेकर्स ने जून में रिलीज करने का फैसला किया है। आइए जानते हैं इस मूवी की नई रिलीज क्या होगी?

Sonakshi Sinha's 'Nikita Roy'

जानिए सोनाक्षी सिन्हा स्टारर 'निकिता रॉय' की नई रिलीज डेट

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म 'निकिता रॉय' की नई रिलीज डेट की घोषणा की। उन्होंने लिखा, 'अपने कैलेंडर पर निशान लगा लें! हमारी थ्रिलर फिल्म 'निकिता रॉय' की अब नई रिलीज डेट 27 जून 2025 है, जिसे आप बड़े परदे पर देख पाएंगे!' इस मूवी को सोनाक्षी सिन्हा के भाई कुश सिन्हा ने डायरेक्ट किया है। अब फैन्स इस मूवी को 27 जून के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में देख पाएंगे।

End of Feed