'दो पेग लगाकर...' Salman Khan की सिंगिंग पर Sona Mohapatra ने उठाए सवाल

सिंगर सोना महापात्रा ने एक बार फिर से सलमान खान पर ऑनलाइन हमला किया है। सोना महापात्रा का एक वीडियो सामने आया है, जो कि हर तरफ वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है इस क्लिप पर...

वैसे तो पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम लोग सलमान खान (Salman Khan) को पसंद करते है लेकिन कुछ लोग ऐसे भी है जिनका सलमान खान से 36 का आंकड़ा है। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम सिंगर सोना महापात्रा (Sona Mohapatra) का है। आए दिन सोना महापात्रा किसी न किसी वजह से सलमान खान पर ऑनलाइन हमला करते रहती हैं। अब सोना महापात्रा ने एक वीडियो शेयर कर सलमान खान की सिंगिंग पर सवाल उठाए हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-सोनिया गांधी के राजीव गांधी की गोद में बैठने वाले किस्से पर Sonakshi Sinha ने दिया मजेदार रिएक्शन)

salman khan  (1)

सोना महापात्रा ने सलमान की सिंगिंग का उड़ाया मजाक (pic credit-instagram)

सोना महापात्रा ने सलमान की सिंगिंग का उड़ाया मजाक

सिंगर सोना महापात्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जो कि हर तरफ वायरल हो रहा है। इस क्लिप में सोना ने कहा, '2026 खत्म होने वाला है और एक प्रोफेशनल म्यूजिक आर्टिस्ट के तौर पर मुझे 20 साल हो चुके हैं। 'बोलो ना अभी नहीं आना', 'आज वे' से लेकर 'आज तक तो पहाड़ी वाली जाओ रे बावरी' तक, मेरा सफर काफी शानदार रहा है। दस साल पहले मैंने उस समय के इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान के उस बयान पर सवाल उठाया था, जिसमें उन्होंने फिल्म की शूटिंग से होने वाली थकान की तुलना रेप पीड़िता के अनुभव से की थी। इसके बाद क्या हुआ, मुझे गैंगरेप की धमकियां मिलीं, अश्लील तस्वीरें बनाकर फैलाई गईं, जमकर ट्रोल किया गया। मेरे परिवार और मां को भी गालियां और धमकियां दी गईं। मुझे पुलिस में शिकायत तक करनी पड़ी।'

End of Feed