Son of Sardaar फेम एक्टर Mukul Dev का हुआ देहांत, 54 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Mukul Dev Passes Away: अजय देवगन स्टारर फिल्म 'सन ऑफ सरदार' में टोनी का किरदार निभा चुके मुकुल देव का देहांत हो गया है। खबर सामने आते ही मुकुल के दोस्तों और फैंस पर मानों मुसीबतों का पहाड़ गिर चुका है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

Mukul Dev Passes Away: बॉलीवुड दुनिया ने आज अपना एक नायाब कलाकार खो दिया है। फिल्म 'सन ऑफ सरदार' (Son of Sardaar) फ़ेम मुकुल देव का निधन हो गया है। शुक्रवार की रात को एक्टर ने अपनी अंतिम सांस लेते हुए दुनिया को अलविदा कह दिया। इस खबर की पुष्टि खुद एक्टर विंदु दारा सिंह ने की है। एक्टर की मौत से बॉलीवुड इंडस्ट्री शोक में डूब चुकी है। एक्टर के फैंस उन्हे सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अभी तक मुकुल देव (Mukul Dev) की निधन का कारण सामने नहीं आया है लेकिन आज की ये एक शाकींग खबर है।

Mukul Dev Passes Away

बॉलीवुड दुनिया के जाने माने कलाकार मुकुल देव (Mukul Dev) का 54 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। सन ऑफ सरदार, जय हो, यमला पगला दीवाना और आर.राजकुमार जैसी फिल्मों में मुकुल शानदार अभिनय से लोगों का दिल जीत चुके हैं। आखरी बार एक्टर को फिल्म 'अंत दी एंड' में देखा गया था। मुकुल एक्टर राहुल देव के छोटे भी थे। दोनों भाइयों ने बॉलीवुड से लेकर टीवी और साउथ इंडस्ट्री में शोहरत कमाई। एक्टर के निधन से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक बड़ा झटका लगा है। एक्टर ने अपनी अंतिम सांस अपनी जन्मभूमि में पिछली रात यानी शुक्रवार को ली।

End of Feed