Sohail Khan Spotted with Shefali Bagga: बॉलीवुड अभिनेता सोहेल खान ( Sohail Khan) अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। एक्टर सीमा सजदेह( Seema Sajdeh) को तीन साल पहले ही तलाक दे चुके हैं। इसके बाद सोहेल खान अकेले ही नजर आते हैं। हालांकि कल रात आईपीएल मैच 2025 के दौरान वह टीवी की फेमस एक्ट्रेस शेफाली बग्गा के साथ नजर आए। दोनों ने साथ में मुंबई v/s बेंगलुरु का मैच देखा। मैच के बाद दोनों को साथ में एक ही कार में घर जाते हुए भी स्पॉट किया गया।
सोशल मीडिया पर सामने आई वीडियो में देखा जा सकता है बिग बॉस 13 फेम एक्ट्रेस शेफाली बग्गा( Shefali Bagga) को अभिनेता सोहेल खान( Sohail Khan) के साथ आईपीएल मैच देखकर बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया। कल रात मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए आरसीबी और एमआई के मैच को देखने सोहेल खान पहुंचे थे। उनके साथ दोस्तों की जोड़ी थी जिसमें एक्ट्रेस शेफाली बग्गा के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। सोहेल खान को शेफाली के कंधे पर हाथ रखकर फोटो क्लिक करवाते हुए देखा जा सकता है। दोनों की बान्डिंग को देखकर फैंस यही पूछ रहे हैं कि इनके बीच क्या चल रहा है।
बता दें कि शेफाली बग्गा ( Shefali Bagga) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कल रात के मैच की फोटोज शेयर की हैं जिसमें पीछे स्टेडियम का नजारा साफ दिख रहा है। येलो स्पोर्ट्स आउट्फिट के साथ ब्लू जैकिट में शेफाली बेहद सुंदर लग रही है। वहीं सोहेल खान ने अपने लुक को नॉर्मल रखा है। उन्होंने ब्लू टी-शर्ट पहनी है और वह मैच एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। सोहेल खान के तलाक की बात करें तो अभिनेता ने 2022 में अपनी पत्नी सीमा सजदेह को तलाक दे दिया था। कपल को एक बेटा भी है जो अब सोहेल के पास ही रहता है।
