Sitaare Zameen Par: एप्पल यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, इतने रुपये में देख पाएंगे आमिर खान की फिल्म

Aamir Khan's Sitaare Zameen Par: आमिर खान स्टारर 'सितारे जमीन पर' को यूट्यूब पर देखने के लिए एंड्राइड यूजर्स को केवल 100 रुपये रेंट पड़ रहा था जबकि आईओएस यूजर्स के लिए यह रेंट 179 रुपये था। ऐसे में आमिर खान प्रोडक्शंस ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर लोगों से माफी मांगी और रेंट 100 रुपये कर दिया है।

Aamir Khan's Sitaare Zameen Par: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने फिल्म 'सितारे जमीन पर' से लंबे समय बाद कमबैक किया था। आमिर खान स्टारर स्पोर्ट्स ड्रामा 20 जून को रिलीज हुई थी। सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद आमिर खान ने अपनी मूवी को यूट्यूब पर 1 अगस्त के दिन पेश किया। यूट्यूब पर जहां 'सितारे जमीन पर' को ऑडियंस केवल 100 रेंट देकर देख सकती है। वहीं दूसरी ओर एप्पल यूजर्स को एंड्राइड के मुकालबे 'सितारे जमीन पर' को देखने के लिए ज्यादा पैसे देने पड़ रहे थे। ऐसे में अब आमिर खान के प्रोडक्शन्स हाउस ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए लोगों से माफी मांगी है। अब आप इस इस मूवी को केवल 100 रुपये में ही देख पाएंगे।

Aamir Khan's Sitaare Zameen Par

Pic Credit: IMDb

घट गया आईओएस यूजर्स के लिए 'सितारे जमीन पर' का किराया

कई लोगों ने बताया कि आईओएस यूजर्स के लिए किराया 100 रुपये के बजाय 179 रुपये था। ऐसे में अब आमिर खान प्रोडक्शंस ने यूट्यूब पर iOS यूजर्स के लिए 'सितारे जमीन पर' के नए रेंट का खुलासा कर दिया है। आधिकारिक बयान जारी करते हुए निर्माताओं ने बताया कि लोगों के लिए किफायती और सुलभ बना रहे हैं। आईओएस यूजर्स के लिए रेंट कम होने के बाद अब ज्यादा से ज्यादा इसे देख पाएंगे। स्टेटमेंट में यह भी कहा गया है कि आईओएस यूजर्स को भी 'सितारे जमीन पर' देखने के लिए केवल 100 रुपये ही देने पड़ेंगे।

End of Feed