Sitaare Zameen Par Boycott Trending: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार आमिर खान (Aamir Khan) अपनी अपकमिंग फिल्म सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par) को लेकर इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। अभी हाल ही में आमिर खान की इस फिल्म का धांसू ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के इस ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म के ट्रेलर को देख हर कोई इसकी तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन अब फिल्म सितारे जमीन पर को लेकर विरोध भी शुरू हो गया है। आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर को बायकॉट करने की मांग की जा रही है। तो चलिए क्यों उठ रही है फिल्म सितारे जमीन पर को बायकॉट करने की मांग।
'सितारे जमीन पर' को बायकॉट की उठी मांग
आमिर खान की लीड रोल वाली फिल्म सितारे जमीन पर ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही काफी चर्चा में हैं। जहां एक तरफ फिल्म सितारे जमीन पर के ट्रेलर की जमकर तारीफ हो रही है, तो वहीं दूसरी तरफ इस फिल्म को बायकॉट करने की मांग उठ रही है। आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर को बायकॉट करने की उठी मांग ने सभी को हैरान कर दिया है। फिल्म को बायकॉट करने की मांग उठा रहे लोग आमिर खान पर ऑपरेशन सिंदूर पर कुछ भी रिएक्शन न देने से नाराज है। तो वहीं कुछ लोग आमिर खान के तुर्की से जुड़े पुराने वीडियो शेयर कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म सितारे जमीन पर को बायकॉट कर रहे लोग क्या-क्या लिख रहे हैं।
इस दिन रिलीज होगी 'सितारे जमीन पर'
आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर अगले महीने यानी 20 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में आमिर खान के साथ-साथ जेनेलिया देशमुख (Genelia Deshmukh) भी अहम रोल में नजर आने वाली हैं। आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
