Singham Again: रोहित शेट्टी की फिल्म में इन दो हसीनाओं की होगी एंट्री! कॉप यूनिवर्स में लगाएंगी हॉटनेस का तड़का

Singham Again: अजय देवगन और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म सिंघम अगेन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स का मानना है की रोहित शेट्टी फिल्म में करीना कपूर और टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी को कास्ट करने की सोच रहे हैं। इससे पहले लीड रोल के लिए दीपिका पादुकोण का नाम सामने आ रहा था।

Singham Again: बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी अपनी एक्शन पैक फिल्मों के लिए काफी मशहूर हैं। ऐसे में उनकी कॉप यूनिवर्स फिल्म सिंघम अगेन को लेकर एंटरटेनमेंट गलियारों में काफी चर्चा हो रही है। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ-साथ रणवीर सिंह भी नजर आएंगे। सिंघम अगेन की शूटिंग कुछ ही दिनों पहले शुरू हुई है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। अब फिल्म की लीड हीरोइन को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए आखिर फिल्म में कौन एक्ट्रेसेस लीड रोल में होने वाली हैं।

Singham Again: रोहित शेट्टी की फिल्म में इन दो हसीनाओं की होगी एंट्री! कॉप यूनिवर्स में लगाएंगी हॉटनेस का तड़का

Singham Again: अजय देवगन और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म सिंघम अगेन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स का मानना है की रोहित शेट्टी फिल्म में करीना कपूर और टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी को कास्ट करने की सोच रहे हैं। इससे पहले लीड रोल के लिए दीपिका पादुकोण का नाम सामने आ रहा था।

कई दिनों से खबरें आ रही थी की रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) अपनी आने वाली फिल्म सिंघम अगेन के लिए लीड एक्ट्रेस की तलाश में है। ऐसे में दीपिका पादुकोण का नाम सामने आ रहा था क्यूंकि वो रोहित की काफी अच्छी दोस्त हैं। लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंघम अगेन के लिए करीना कपूर को अप्रोच किया जा रहा है, फिल्म में वो अजय देवगन (Ajay Devgn) की बीवी का किरदार निभाएंगी। इससे पहले भी करीना कपूर (Kareena Kapoor) सिंघम रिटर्न्स में नजर आ चुकी हैं, जो बॉक्स ऑफिस सुपर हिट रही थी। हालांकि इस खबर पर मेकर्स से कोई बयान सामने नहीं आया है।

End of Feed