Singham Again: लीक हुई पिक्स में नहीं दिखा Deepika Padukone का बेबी बंप, फैन्स ने सरोगेसी की लगाई अटकलें

Deepika Padukone's Baby Bump Not Shown: रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' के शूटिंग सेट से दीपिका पादुकोण की पिक्स लीक हुई है। इन पिक्स में दीपिका पादुकोण का बेबी बंप दिखाई नहीं दे रहा है तो लोगों ने सरोगेसी की अटकलें लगानी शुरू कर दी है।

Deepika Padukone's Baby Bump Not Shown: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' (Singham Again) की शूटिंग शुरू कर दी है। हाला ही में फिल्म के शूटिंग सेट से दीपिका पादुकोण की कई पिक्स सामने आई हैं, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। पुलिस ऑफिस की ड्रेस में दीपिका पादुकोण काफी डैशिंग और स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे हैं। दीपिका पादुकोण की इन पिक्स ने उनके फैन्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। कई लोगों ने कहा कि पिक्स में दीपिका पादुकोण का बेबी बंप नजर नहीं आ रहा है। बेबी बंप नजर ना आने के बाद दीपिका पादुकोण को लेकर लोगों ने सरोगेसी की अटकलें लगानी शुरू कर दी हैं।

Deepika Padukone

इस साल की शुरुआत में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने प्रेग्नेंट होने की घोषणा की थी। दीपिका पादुकोण इस समय अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। 'सिंघम अगेन' के सेट से लीक हुई पिक्स में दीपिका पादुकोण का बेबी बंप दिखाई नहीं दिया। ऐसे में अब कोई लोगों को लग रहा है कि कहीं एक्ट्रेस का सरोगेसी का विकल्प तो नहीं अपनाया है। वहीं कईयों ने दीपिका पादुकोण को सपोर्ट भी किया है।

End of Feed