लगातार बढ़ती जा रही है Singham Again की स्टारकास्ट, जानें Ajay Devgn की मदद करने के लिए कौन-कौन मारेगा एंट्री?

Singham Again Starcast Revealed: बॉलीवुड के गलियारों से सामने आई ताजा रिपोर्ट के अनुसार डायरेक्टर रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म सिंघम अगेन में लम्बी-चोड़ी स्टारकास्ट दिखाई देगी। जहां अजय-करीना सिंघम अगेन में मुख्य किरदार प्ले करते दिखेंगे, वहीं अक्षय, रणवीर, दीपिका कैमियो करते नजर आएंगे।

Singham Again Starcast Revealed: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी इन दिनों अपनी नई फिल्म सिंघम अगेन पर लगे हुए हैं। रणवीर सिंह स्टारर सर्कस के बुरी तरह से फ्लॉप होने के बाद रोहित शेट्टी का ध्यान सिर्फ सिंघम अगेन पर है, जो उनकी सबसे सफल फिल्म सीरीज है। फिल्म सिंघम अगेन में अजय देवगन बाजीराव सिंघम के किरदार में दिखेंगे और उनके साथ करीना कपूर खान भी अहम किरदार में नजर आएंगी। अगर इंडस्ट्री से सामने आई ताजा रिपोर्ट की मानें तो फिल्म सिंघम अगेन की स्टारकास्ट लगातार बढ़ रही है। रोहित शेट्टी ने फैसला लिया है कि वो रणवीर सिंह और अक्षय कुमार की सिंगम अगेन में एंट्री कराएंगे। इन दोनों कलाकारों के साथ-साथ सिंघम अगेन में दीपिका पादुकोण भी स्पेशल कैमियो करती दिखेंगी।

Singham Again Starcast

Singham Again Starcast

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने पिंकविला को जानकारी दी है, 'सिंघम अगेन जल्द ही फ्लोर पर आ जाएगी। रोहित शेट्टी की ये मूवी 2024 के स्वतंत्रता दिवस पर थिएटर्स में कदम रखेगी। रोहित ने फिल्म की शूटिंग के लिए भारत के साथ-साथ विदेश में भी कई जगह फाइनल की हैं। रोहित शेट्टी फिल्म सिंघम अगेन को बहुत बड़े स्तर पर शूट करेंगे। यह भारत की सबसे बड़ी कॉप ड्रामा है, जिसमें रणवीर सिंह के साथ-साथ कई और भी कलाकार दिखाई देंगे। रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन बॉलीवुड की सबसे बड़ी मल्टीस्टारर मूवी होगी। इसमें अक्षय कुमार-रणवीर सिंह एक्सटेंडेड कैमियो करते दिखेंगे और दीपिका पादुकोण स्पेशल कैमियो में नजर आएंगी। इन तीनों कलाकारों के साथ-साथ एक नया कलाकार भी सिंघम अगेन में कैमियो करता दिखाई देगा, जिसको लेकर मूवी में बड़ा खुलासा होगा।'

End of Feed