बॉलीवुड

Singham Again: बाजीराव सिंघम के लुक में दिखे Ajay Devgn, रोहित शेट्टी ने फोटो शेयर बढ़ाया फैन्स का उत्साह

Ajay Devgn's Look From Singham Again: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी ने फिल्म 'सिंघम अगेन' (Singham Again) से सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) का जबरदस्त लुक साझा किया है। इस समय फिल्म की शूटिंग कश्मीर में चल रही है। फोटो में अजय देवगन को पुलिस की वर्दी में देखा जा सकता है।

Image

Ajay Devgn Look From Singham 3

Ajay Devgn's Look From Singham Again: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) इन दिनों रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सिंघम अगेन' (Singham Again) की शूटिंग में व्यस्त हैं। रोहित शेट्टी ने कुछ पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म 'सिंघम अगेन' से अजय देवगन का धांसू लुक साझा किया है। फिलहाल रोहित शेट्टी कश्मीर में अपने शूटिंग शेड्यूल को पूरा कर रहे हैं। रोहित शेट्टी द्वारा शेयर की गई फोटो में अजय देवगन को पुलिस की वर्दी पहने हुए देखा जा सकता है और सेना के टैंकों और राइफलों वाले कमांडो से घिरे हुए नजर आ रहे हैं। अजय देवगन की इस फोटो ने फैन्स के उत्साह को बढ़ा दिया है।

कश्मीर के पहाड़ों की वादियों में फिल्म 'सिंघम अगेन' की शूटिंग जारी है। फोटो में अजय देवगन पुलिस ऑफिसर की वर्दी पहने हुए और आंखों पर काला चश्मा लगाए दिखाई दे रहे हैं। फोटो साझा करते हुए रोहित शेट्टी ने कैप्शन दिया. 'एसएसपी बाजीराव सिंघम स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के साथ। जम्मू और कश्मीर पुलिस...जल्द ही आ रही है सिंघम अगेन!' फोटो देख फैन्स भी अजय देवगन के लुक बेस्ट बताया है।

हाल ही में अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' से एक शूटिंग सेट से एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें उन्हें जैकी श्रॉफ के साथ हाथापाई करते हुए देखा गया था। बता दें अजय देवगन के साथ फिल्म में दीपिका पादुकोण और करीना कपूर खान भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म में रणवीर सिंह और अक्षय कुमार भी अपने किरदारों को दोहराते नजर आएंगे। वहीं दूसरी फिल्म में अर्जुन कपूर को विलेन का मिला है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article