Singham Again: रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स सिंघम अगेन को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। फैंस इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सिंघम अगेन में अजय देवगन (Ajay Devgn), करीना कपूर, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण समते कई कलाकार साथ में नजर आने वाले हैं। पहली बार है जब इतने सारे स्टार्स साथ में काम कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, अजय सिंघम अगेन के सेट पर चोटिल हो गए हैं। कुछ समय पहले ही रणवीर और अजय ने रोहित शेट्टी की फिल्म की शूटिंग शुरू की है। फिल्म की बाकी स्टार कास्ट उन्हें बाद में ज्वाइन करेगी।
Ajay Devgn (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 17: सुशांत सिंह राजपूत को लेकर पजेसिव थीं अंकिता, बोलीं- मुझे उसके डांस पार्टनर से होती थी जलन
लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, अजय रोहित के साथ फिल्म का एक्शन सीन शूट कर रहे थे। इस दौरान उनका फेस किसी चीज से टकराया जिससे उनकी आंख जख्मी हो गई। अजय ने शूटिंग से कुछ घंटों का ब्रेक लिया। सेट पर ही डॉक्टर आए और उन्होंने ट्रीटमेंट किया। एक्टर अब बिल्कुल ठीक है और वो जल्द फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।
सेट पर चोटिल हुए अजय देवगन
अजय जल्द शूट शुरू करेंगे ताकि बाकी लोगों के काम पर असर ना पड़े। सिंघम अगेन की शूटिंग फिल्म सिटी में जल्द शुरू होगी। सिंघम अगेन में कई नए कैरेक्टर देखने को मिलेंगे। दीपिका पादुकोण एसीपी शक्ति का रोल प्ले करेंगी। एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक फैंस को बेहद पसंद आया था। इसके अलावा टाइगर श्रॉफ, सोनू सूद, प्रकाश राज, फरदीन खान, अर्जुन कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
