Pritam Chakraborty to Join Hands With Salman Khan's Sikandar: 11 अप्रैल यानी ईद के खास मौके पर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) की बड़ी घोषणा की थी। इस फिल्म के लिए सलमान खान के पहली बार साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर ए आर मुरुगादॉस (A.R. Murugadoss) संग हाथ मिलाया है। अब जो ताजा जानकारी हाथ लगी है उसके मुताबिक निर्माताओं ने अब सलमान खान की 'सिकंदर' में म्यूजिक देने के लिए मशहूर म्यूजिशियन प्रीतम चक्रवर्ती (Pritam Chakraborty) को ऑनबोर्ड लिया है।
साजिद नाडियाडवाला के बैनर नाडियाडवाला एंड ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के आधिकारिक हैंडल ने म्यूजिशियन प्रीतम चक्रवर्ती को ऑनबोर्ड लेने की बड़ी घोषणा की है। बैनर ने बताया कि साजिद नाडियाडवाला, सलमान खान और ए आर मुरुगादॉस की तिकड़ी 'सिकंदर' के लिए म्यूजिशियन प्रीतम चक्रवर्ती का स्वागत करती है। इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए मेकर्स उत्सुक हैं!'
बता दें फिल्म 'सिकंदर' की घोषणा के अलावा सलमान खान किसी ओर वजह से भी चर्चा में बने हुए हैं। बता दें 14 अप्रैल के दिन सलमान खान के मुंबई स्थित घर पर दो अनजान लोगों ने गोलीबारी की। हालांकि मुंबई पुलिस ने इस घटना में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग होने के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री और उनके फैन्स के बीच चिंता का माहौल हो गया था। फैन्स ने भाईजान की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की थी। बीते दिन महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने भी इस सिलसिले में सलमान खान के घर पर उनसे मुलाकात की।
