Sikandar Fans Reaction: फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वालों ने बता दिया 'सिकंदर' का हाल, थिएटर्स में बज रही सीटियां उड़ रहे हैं नोट

Sikandar Twitter Reaction: आज जैसे ही मूवी रिलीज हुई थिएटर के बाहर दर्शकों की भीड़ जमा हो गई। एक फैन ने थिएटर से मूवी की क्लिप शेयर की है। लोग भाईजान की एंट्री पर सीटी बजा रहे हैं। वहीं लोग वायरल सॉन्ग सिकंदर नाचे पर भी जमकर थिरक रहे हैं।

Sikandar Twitter Reaction: सलमान खान( Salman Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर( Sikandar) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ईद और नवरात्रि के मौके पर सलमान खान ने सिनेमाघरों में हमला बोल दिया है। उनके चाहने वालों ने तो फर्स्ट डे फर्स्ट शो पहले ही बुक कर लिया था, जिसकी भीड़ थिएटर्स में देखने को मिल रही है। फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले फैंस ने बताया है कि उन्हें सलमान खान का ये खूंखार एक्शन वाला अवतार कैसा लगा। सोशल मीडिया पर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं मूवी देखने के बाद कैसा है लोगों के बीच सिकंदर का क्रेज आइए आपको बताते हैं।

Sikandar Fans Reaction

सिकंदर में सलमान खान का जबदस्त एक्शन है ट्रेलर में इसे देखने के बाद फैंस इसे थिएटर्स में देखने के लिए बेताब थे। आज जैसे ही मूवी रिलीज हुई थिएटर के बाहर दर्शकों की भीड़ जमा हो गई। एक फैन ने थिएटर से मूवी की क्लिप शेयर की है, जिसमें देखा जा सकता है कि सलमान खान गुंडों से दो-दो हाथ कर रहे हैं और लोग सीटियां बजा रहे हैं। सिनेमाघरों में सिकंदर का जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है।

End of Feed