The Vvaan को लेकर आया बड़ा अपडेट, Sidharth Malhotra के फैंस हुए खुश

The Vvaan Update: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द व्वान’ को लेकर जबरदस्त बज है। फिल्म का टीजर कल रिलीज होगा, जबकि यह 25 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी।

The Vvaan Update: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) की अपकमिंग फिल्म द व्वान (The Vvaan) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। ये फिल्म 25 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस बीच सिद्धार्थ मल्होत्रा की अपकमिंग फिल्म द व्वान के टीजर को लेकर अपडेट सामने आया है। तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ की इस मूवी का टीजर कल रिलीज होने वाला है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में... (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-SHOCKING... क्या Yash खरीद रहे हैं Toxic के पॉजिटिव रिव्यू? KRK का बड़ा आरोप)

The Vvaan Update

‘द व्वान’ का टीजर कब होगा रिलीज (pic credit-The Vvaan)

‘द व्वान’ का टीजर कब होगा रिलीज

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द व्वान’ (The Vvaan) के प्रमोशन को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर बताया कि फिल्म का बहुप्रतीक्षित टीजर कल रिलीज होगा, जबकि फिल्म 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मोशन पोस्टर शेयर करते हुए सिद्धार्थ ने लिखा, '25 सितंबर को सुनाई देगी वो दहाड़ जिसका था व्वान को सदियों से इंतजार' इस लाइन से साफ संकेत मिलता है कि फिल्म की कहानी प्राचीन रहस्यों, लोककथाओं और अलौकिक शक्तियों से जुड़ी हो सकती है। पोस्टर में एक रहस्यमयी और डरावना जंगल दिखाई देता है। इसमें लाल आंखों वाली देवी जैसी एक विशाल आकृति, कुछ रहस्यमयी जीव और एक प्राचीन दरवाजा नजर आता है। वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा हाथ में मशाल लिए इस खतरनाक दुनिया में आगे बढ़ते दिखाई देते हैं।

End of Feed