Dil De Diya Hai Song: थैंक गॉड का नया गाना 'दिल दे दिया है' रिलीज, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत की दिखी लव स्टोरी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 17, 2022, 03:25 PM IST

thank god song dil de diya hai out: 'थैंक गॉड' के नए गाने 'दिल दे दिया है' के बोल रश्मि विराग और समीर ने लिखे हैं। गाने का वीडियो में आप भी देख सकते हैं कि सिद्धार्थ और रकुल प्रीत के बीच एक खूबसूरत लव स्टोरी को दिखाया गया है।

New Song Dil De Diya Hai Out: सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत की अपकमिंग फिल्म 'थैंक गॉड' का नया गाना 'दिल दे दिया है' रिलीज हो गया है। यह गाना 2004 में रिलीज हुई मस्ती फिल्म के सेम गाने का रीमेक वर्जन है। नया गाना 'दिल दे दिया है' दर्शकों के दिमाग में बस गया था क्योंकि इसमें विवेक ओबेरॉय, आफताब शिवदासानी, लारा दत्ता, अजय देवगन, जेनेलिया डीसूजा, ईशा देओल और अमृता राव जैसे सितारे थे। आज तक सभी की प्लेलिस्ट में ये गाना सेव है। दिल दे दिया है के रीप्राइज वर्जन को सिंगर आनंद राज आनंद ने रोचक कोहली के साथ गाया है।

Dil De Diya Hai Song

Dil De Diya Hai Song

'थैंक गॉड' के नए गाने 'दिल दे दिया है' के बोल रश्मि विराग और समीर ने लिखे हैं। गाने का वीडियो में आप भी देख सकते हैं कि सिद्धार्थ और रकुल प्रीत के बीच एक खूबसूरत लव स्टोरी को दिखाया गया है। फिल्म 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है और निर्माताओं ने आज तीसरा गाना रिलीज कर दिया है। जैसा कि गाने में देखा जा सकता है कि सिद्धार्थ उस समय को याद करते हैं जब उन्होंने अपने परिवार के साथ बिताया था जब वह मौत के दरवाजे पर उतरते थे।

End of Feed