Sidharth Malhotra-Kiara Advani wedding: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) आज 7 फरवरी 2023 को शादी रचाने वाले हैं। कियारा और सिद्धार्थ की शादी के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्सुक हैं। दोनों की शादी अटेंड करने के लिए कई बॉलीवुड सितारे भी जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेज पहुंच गए हैं। इनमें करण जौहर से लेकर शाहिद कपूर और जूही चावला तक का नाम शामिल है। सिड-कियारा के शादी के फंक्शन बीते दिन 6 फरवरी से ही शुरू हो गए हैं। कल रात दोनों के संगीत के लिए सूर्यगढ़ पैलेस लाल रंग से जगमगाता नजर आया है। दोनों के संगीत में करण जौहर, शाहिद कपूर और कियारा व सिद्धार्य के परिवार वालों ने भी जमकर डांस किया है। इस बीच आज दोपहर 3 बजे सिद्धार्थ और कियारा शादी करने वाले हैं।
Sidharth Malhotra and Kiara Advani Wedding
इसके साथ ही आज बी-टाउन के कुछ सबसे फेमस कपल में से एक सिद्धार्थ और कियारा आज जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी के बंधन में बंध जाएगा, शादी का पूरा शेड्यूल आप यहां चेक कर सकते हैं।
दोपहर में हल्दी फिर 3 बजे लेंगे सात फेरे
टाइम्स नाउ के हाथ लगी जानकारी के अनुसार आज सुबह 11.30 बजे से सिद्धार्थ और कियारा का हल्दी का फंक्शन शुरू हो गया है। जिसनें कपल के करीबी दोस्त और परिवार वाले उनको हल्दी चढ़ाते हुए नजर आएंगे। इसके बाद शादी का महूर्त भी 3 बजे का है। महूर्त के हिसाब से सिद्धार्थ और कियारा आज दोपहर 3 बजे सात फेरे लेने वाले हैं। सात फेरों के बाद होटल के फ्रंट एरिया के कोर्टयार्ड में वरमाला का कार्यक्रम किया जाएगा, जो यकीनन काफी ग्रैंड होने वाला है।
आज ही होगा रिसेप्शन
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का रिसेप्शन भी आज 7 फरवरी को ही किया जाएगा। आज रात 8 बजे होटल के सेलिब्रेशन लॉन में रिसेप्शन होगा। जिसमें परिवार वालों के साथ ही कई बॉलीवुड सितारे भी नजर आने वाले हैं।
