सिद्धार्थ मल्होत्रा-जाह्नवी कपूर की Param Sundari का टीजर रिलीज से पहले हुआ लीक, केमिस्ट्री देख बढ़ी एक्साइटमेंट

Sidharth Malhotra-Janhvi Kapoor Param Sundari Teaser Leak: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर जल्द ही फिल्म 'परम सुंदरी' में नजर आने वाले हैं। उनकी इस फिल्म का टीजर अपनी ऑफिशियल रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर लीक हो गया है, जिसे देख फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है।

Sidharth Malhotra-Janhvi Kapoor Param Sundari Teaser Leak: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर जल्द ही फिल्म 'परम सुंदरी' के साथ बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर स्टारर ये फिल्म इसी साल 25 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज हो सकती है। फिल्म में जहां सिद्धार्थ मल्होत्रा पंजाबी मुंडे के किरदार में दिखाई देंगे तो वहीं जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) साउथ इंडियन लड़की के रूप में नजर आएंगी। इस फिल्म को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट अलग स्तर पर है। जल्द ही इसका टीजर भी सोशल मीडिया पर दस्तक देने वाला है। लेकिन अपनी ऑफिशियल रिलीज से पहले ही 'परम सुंदरी' (Param Sundari) का टीजर सोशल मीडिया पर लीक हो गया है।

End of Feed