हर भाई-बहन की तरह अभिषेक और श्वेता के बीच में भी जमकर झगड़े होते थे जब अमिताभ बच्चन और जया बच्चन घर पर नहीं होने थे। अभिषेक और श्वेता में जितना प्यार उतना ही तकरार भी होती है। श्वेता ने हाल ही में बताया कि गुस्से में उनके भाई ने झगड़े के दौरान बाल काट दिए थे। श्वेता ने इसका खुलासा नव्या नंदा नेवली के पॉडकास्ट What the Hell Navya में किया है। श्वेता की ये बात सुनकर जया बच्चन हंसने लगती हैं।
Shewta Nanda and Abhishek Bachchan (credit pic: instagram)
श्वेता बताती हैं कि उस दिन मम्मी -पापा किसी काम से बाहर गए हुए थे। हम दोनों के बीच में किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। उसे पता नहीं कहां से कैंची मिल गई और उसने मेरे बाल काट दिए। इसके बाद तुम्हारी नानी ने मेरे बालों को पिन से सेट किया ताकि मेरे कटे हुए बाल दिखाई ना दें। अभिषेक और श्वेता अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के प्रति प्याक दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं।
अमिताभ को पसंंद हैं बच्चन परिवार की लेडीज के लंबे बाल
नव्या ने शो में खुलासा किया कि नाना अमिताभ बच्चन को बच्चन परिवार की लेडीज के छोटे बाल नहीं पसंद हैं। उन्हें लंबे बाल पसंद हैं। जया ने बताया कि अमिताभ बच्चन सरसों का तेल बतौर मॉश्चराइजर यूज करते थे। बिग बी बच्चों को भी सरसों का तेल लगाने के लिए कहते थे। पॉडकास्ट में तीनों ब्यूटीज ने कई दिलचस्प खुलासे किए। नव्या अपने पॉडकास्ट में महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर बात करती हैं। ये पॉडकास्ट नव्या के यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम होता है।
