Eetha को मिलेगी सोलो रिलीज, आगे बढ़ी Akshay Kumar की फिल्म

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म पोस्टपोन हो रही है, जिसके चलते श्रद्धा कपूर की बायोपिक मूवी ईठा को बॉक्स ऑफिस पर सोलो रिलीज मिलने जा रही है।

बॉलीवुड अदाकारा श्रद्धा कपूर की बायोपिक मूवी ईठा 4 दिसम्बर 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसमें वो मराठी लीजेंड विठाबाई नारायणगावकर का रोल निभाती दिखाई देंगी। जब ईठा का टीजर सामने आया था, तब इंटरनेट हिल गया था और तभी से दर्शक इस मूवी के इंतजार में हैं। फिल्म ईठा की रिलीज डेट के ऐलान के साथ ही ये साफ हो गया था कि इसकी टक्कर अक्षय कुमार की अपकमिंग मूवी से होगी, जिसमें विद्या बालन और राशि खन्ना अहम किरदारों में हैं। हालांकि इंडस्ट्री से सामने आ रही ताजा रिपोर्ट की मानें तो अक्की ने अपनी फिल्म को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है, जिसके बाद ईठा की सोलो रिलीज का रास्ता साफ हो गया है। अब श्रद्धा कपूर की ईठा बॉक्स ऑफिस पर सोलो रिलीज होगी और इसके पास बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने का पूरा मौका होगा। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: 72nd National Film Awards: राष्ट्रपति Droupadi Murmu के हाथों सम्मानित हुए Mammootty, Kartik Aaryan, Yami Gautam, देखें विनर लिस्ट

Eetha को मिलेगी सोलो रिलीज, आगे बढ़ी Akshay Kumar की फिल्म

Eetha को मिलेगी सोलो रिलीज, आगे बढ़ी Akshay Kumar की फिल्म

फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को जानकारी दी है, "अक्षय कुमार की अगली फिल्म के मेकर्स ने ये फैसला लिया है कि अपनी मूवी को 4 दिसम्बर के दिन रिलीज नहीं करेंगे। मेकर्स ने फैसला लिया है कि वो मूवी को सेकेंड हाफ ऑफ नवम्बर में रिलीज करेंगे। अगर ये किसी भी कारण से तैयार नहीं हो पाती है तो वो इसे अगले साल रिलीज करेंगे। हालांकि इतना पक्का है कि ये मूवी 4 दिसम्बर को रिलीज नहीं होगी। फिल्म का डायरेक्शन अनीस बज्मी ने किया है, जो अपने शानदार डायरेक्शन के लिए जाने जाते हैं।" TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Krishna Mukerji Last Rites: रानी मुखर्जी की मां का हुआ अंतिम संस्कार, श्रद्धांजलि देने पहुंचे शाहरुख खान सहित ये सितारे

End of Feed