रिजर्वेशन के खिलाफ Shilpa Shetty ने किया पोस्ट? एक्ट्रेस ने बताया सच

Shilpa Shetty Post: शिल्पा शेट्टी के नाम से आरक्षण पर वायरल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया। अब एक्ट्रेस ने इसे पूरी तरह फर्जी बताया है।

Shilpa Shetty Post: आरक्षण (Reservation) को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। कई लोग इसके समर्थन में अपनी राय रख रहे हैं, तो कई इसे खत्म करने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का नाम भी इस विवाद में जुड़ गया। सोशल मीडिया पर उनके नाम से एक पोस्ट तेजी से वायरल होने लगा, जिसमें आरक्षण को लेकर कथित बयान लिखा गया था। पोस्ट सामने आते ही लोगों ने इसे सच मानकर शेयर करना शुरू कर दिया और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे। हालांकि, अब इस वायरल पोस्ट की सच्चाई सामने आ गई है। खुद शिल्पा शेट्टी ने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा बयान जारी किया है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Batwara 1947: 'मां को हिंदू-मुस्लिम में ना बांटिए...' Sunny Deol ने भरी हुंकार तो हिल गया इंटरनेट)

Shilpa Shetty Post

शिल्पा शेट्टी ने लोगों को बताया सच (pic credit-shilpa shetty instagram)

शिल्पा शेट्टी ने लोगों को बताया सच

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने साफ कहा कि वायरल हो रहा स्क्रीनशॉट पूरी तरह फर्जी है और उनका उससे कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि उनके नाम से आरक्षण पर झूठा बयान जोड़कर फैलाया जा रहा है। यह पूरी तरह मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बिना सच्चाई जाने ऐसे फर्जी पोस्ट पर भरोसा न करें और न ही उन्हें आगे शेयर करें। शिल्पा के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने भी उनका समर्थन किया। फैंस ने कहा कि किसी भी वायरल पोस्ट पर भरोसा करने से पहले उसकी सच्चाई की जांच करनी चाहिए। कई यूजर्स ने शिल्पा की सफाई को शेयर करते हुए लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की।

End of Feed