'मैंने तुरंत भाजपा छोड़ दी...' चंद घंटों में ही Shekhar Suman ने लिया था राजनीति से संन्यास

Shekhar Suman on Joining BJP: शेखर सुमन ने मुंबई के एक मल्टीप्लेक्स में अपने नए टॉक शो शेखर टोनाइट का लॉन्च किया। इस दौरान शेखर सुमन ने बीजेपी जॉइन करने पर भी खुलकर बात की।

Shekhar Suman on BJP: एक्टर शेखर सुमन (Shekhar Suman) अपने नए टॉक शो के साथ वापसी कर रहे हैं। उनके नए शो का नाम 'शेखर टुनाइट' है। हाल ही में शेखर ने अपनी पत्नी अलका और बेटे अध्ययन के साथ एक मीडिया इवेंट में अपने नए टॉक शो 'शेखर टुनाइट' को लॉन्च किया। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। इस इवेंट पर शेखर सुमन ने भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) जॉइन करने पर भी खुलकर बात की। आइए जानते है इस रिपोर्ट में... (ये भी पढ़ें-2010 के मामले में शेखर सुमन-Bharti Singh को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, रद्द हुई FIR)

Shekhar Suman on joining bjp

शेखर सुमन ने भाजपा को लेकर कही ये बात (pic credit-instagram)

शेखर सुमन ने कही ये बात

शेखर सुमन ने मुंबई के एक मल्टीप्लेक्स में अपने नए टॉक शो शेखर टोनाइट का लॉन्च किया। इस मौके पर उनके बेटे और शो के क्रिएटर अध्ययन सुमन के साथ-साथ प्रोड्यूसर धर्मेश सांगानी भी मौजूद रहे। इस दौरान शेखर सुमन ने अपने पुराने यादगार टीवी शोज और मौजूदा दौर के माहौल पर खुलकर बात की।एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि आज के समय में लोग खुलकर अपनी बात कहने से डरते हैं। इस पर शेखर सुमन ने कहा कि लोगों में डर जरूर है, लेकिन गलत चीजों के खिलाफ आवाज उठाना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा, 'जब तक लोग अपनी आवाज नहीं उठाएंगे, तब तक लोकतंत्र और समाज मजबूत नहीं बन सकता। लोग नतीजों के डर से बोलने से बचते हैं, लेकिन अगर हर कोई ऐसा सोचने लगे तो बदलाव कैसे आएगा?'

End of Feed