जॉन अब्राहम-रितेश देशमुख संग बंद हुई फिल्म पर Shehnaaz Gill ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अच्छा हुआ मैं...'

Shehnaaz Gill On '100%' Getting Shelved: पंजाब की लोकप्रिय एक्ट्रेस शहनाज गिल ने फिल्म '100%' के बंद होने पर चुप्पी तोड़ दी है। इस मूवी में रितेश देशमुख और जॉन अब्राहम नजर आने वाले थे।

Shehnaaz Gill On '100%' Getting Shelved: पंजाबी की जानी-मानी एक्ट्रेस शहनाज गिल अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। कई महीनों पहले खबरें सामने आई थीं कि शहनाज गिल को फिल्म '100%' में रितेश देशमुख और जॉन अब्राहम के साथ लीड रोल के फाइनल किया। इस मूवी के लिए नोरा फतेही का नाम भी सामने आया था। करीब चार साल पहले अनाउंस हुई यह फिल्म बाद में ठंडे बस्ते में चली गई। इस मूवी के बंद होने के बाद अब शहनाज गिल ने चुप्पी तोड़ दी है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Ramayana: सामने आया 'सिया राम' का स्पेशल पोस्टर, रणबीर कपूर-सई पल्लवी की जोड़ी ने जीता दिल)

Shehnaaz Gill On '100%' Getting Shelved

'100%' बंद होने शहनाज गिल ने तोड़ी चुप्पी (Pic Credit: Instagram)

'100%' के बंद होने पर शहनाज गिल ने किया रिएक्ट

हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए शहनाज गिल ने कहा कि उन्हें फिल्म ना बनने से ज्यादा प्रॉब्लम नहीं है। उन्होंने कहा, 'मैं उतना सीरियस लेती नहीं हूं इन चीजों को। मुझे ऐसा लगता है कि नहीं हुई, अच्छा हुआ क्योंकि कुछ चीजें नहीं बनने में ही भलाई होती है।'

शहनाज गिल ने आगे कहा, 'जितनी देर तक तुम्हारा प्रोजेक्ट पूरा बन के रेडी नहीं हो जाता है, तब तक बात ना करो उसकी, क्योंकि कभी भी कुछ भी हो जाता है। मुझे पता है कल को नहीं हुआ तो लोग सवाल करेंगे और मैं उनको जवाब क्या दूंगी। लोगों की उमीदें भी बन जाती हैं तो मैं वो तोड़ना नहीं चाहती हूं।'

End of Feed