'शाहरुख ने सिखाया मेन लीड बनना' Saif Ali Khan ने फिल्मी करियर को लेकर दिया बड़ा बयान

  • Authored by: अभय
  • Updated May 20, 2026, 11:35 AM IST

Saif Ali Khan on Shah Rukh Khan: सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने अभी हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की जमकर तारीफ की है। तो चलिए जानते हैं कि सैफ अली खान...

Saif Ali Khan on Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सैफ अली खान (Saif Ali Khan) इन हाल ही में रिलीज हुई फिल्म कर्तव्य (Kartavya) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म कर्तव्य को लेकर लोग सोशल मीडिया पर जमकर बात कर रहे हैं। किसी को सैफ अली खान की ये फिल्म काफी पसंद आ रही है, तो किसी इसे बेकार मूवी बता रहा है। इन सब के बीच सैफ अली खान का एक इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान सैफ अली खान ने बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की जमकर तारीफ की है। तो चलिए जानते हैं सैफ अली खान ने इस दौरान क्या बोला है। (ये भी पढ़ें: Exclusive: 'पापा बहुत खुश होते' Saif Ali Khan ने करियर ग्राफ पर दिया रिएक्शन, बच्चों को लेकर कही ये बात)

Saif Ali Khan on Shah Rukh Khan

सैफ अली खान ने शाहरुख खान को लेकर कही ये बात (Image Source: Filmfare/ IMDb )

सैफ ने की शाहरुख की तारीफ

शाहरुख खान और सैफ अली खान की दोस्ती और प्रोफेशनल रिश्ता हमेशा से खास रहा है। हाल ही में सैफ अली खान ने एक इंटरव्यू में खुलकर बताया कि शाहरुख खान ने उन्हें मेन लीड बनने की सीख दी थी। News18 से बात करते हुए सैफ अली खान ने कहा कि 'हमारे शो जबरदस्त चल रहे थे। एक दिन शाहरुख ने मुझे फोन करके कहा कि सबको मत बताओ कि शो इतने हाउसफुल जा रहे हैं। उनकी अपनी वजह रही होगी, लेकिन मैंने पहली बार किसी स्टार को ऐसा कहते सुना था कि अपनी सफलता को थोड़ा कम दिखाओ।' सैफ ने आगे कहा कि शाहरुख ने उन्हें फिल्मों में लीड एक्टर की तरह खुद को प्रेजेंट करना भी सिखाया। फिल्म कल हो न हो और फिल्म हम तुम के समय को याद करते हुए उन्होंने कहा, 'मैंने उनसे काफी कुछ सीखा। थोड़ा-बहुत ही सही, लेकिन बहुत काम की बातें सीखीं।' (ये भी पढ़ें: Times Now Summit 2025: सैफ अली खान पर हुए हमले पर सारा अली खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मैं रोने लगी थी...')

End of Feed