71th नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीतने की खुशी में झूमे शाहरुख खान, 'जवान' की टीम के लिए दिल से बोली ये बात

Shahrukh Khan Share Video: शाहरुख खान के हाथ में स्लिंग बंधा हुआ है और वह चोटिल दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में किंग खान सभी का धन्यवाद कर रहे हैं। उन्होंने जवान की पूरी टीम और फैंस का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया। साथ ही बताया कि वह जल्द सिनेमाघरों में लौट रहे हैं।

Shahrukh Khan Share Video: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान( Shahrukh Khan) को 71वां नेशनल अवॉर्ड( 71 th National Film Award) मिला है। यह उनका पहला नेशनल अवॉर्ड है जो उन्हें फिल्म 'जवान' के लिए मिला है। इस उपलब्धि पर एक्टर के फैंस और परिवार के लोग खुशी से झूम रहे हैं। हर कोई किंग खान को जीत की बधाई देता नजर आ रहा है। शाहरुख खान ने भी अवॉर्ड जीतने की अपनी खुशी जाहीर की है। उन्होंने फैंस के साथ वीडियो शेयर करते हुए सभी का धन्यवाद किया। हाथ में चोट लिए शाहरुख खान ने वीडियो बनाई और जवान की टीम का आभार व्यक्त किया। आइए शाहरुख खान की इस वीडियो पर नजर डालते हैं।

Shahrukh Khan Share Video

Image Source: x

जैसे ही अवॉर्ड की घोषणा हुई अभिनेता की टीम ने वीडियो शेयर कर खुशी जताई। शाहरुख खान के हाथ में स्लिंग बंधा हुआ है और वह चोटिल दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में किंग खान सभी का धन्यवाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा मैं आभार , गर्व और विनम्रता से भरा हुआ हूं । राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होना एक ऐसा पल है जिसे मैं जीवन भर संजो कर रखूँगा। जूरी, चेयरमैन, आईएनबी मंत्रालय और उन सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद जिन्होंने मुझे इस सम्मान के योग्य समझा। उन्होंने आगे कहा कि मैं तुम सभी के लिए अपनी बाहें फैलाकर अपना प्यार सभी के साथ बांटना चाहूंगा, पर मैं थोड़ा अस्वस्थ हूं। पर चिंता मत करो, बस पॉपकॉर्न तैयार रखना, मैं सिनेमाघरों में वापस आऊँगा और जल्द ही देश की गलियों में भी। तो तब तक, बस एक हाथ से तैयार रहो।

End of Feed